गर्मजोशी के साथ हुआ 22वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2018 का समापन

सफलता के लिए राज्यवर्धन राठौर ने युवाओं को दिए तीन मूलमंत्र

जाति-धर्म नहीं मैदान में वतन के लिए खेलते हैं खिलाडी-चेतन चौहान

गौतम बुद्ध नगर: गौतमबु़द्ध नगर में चल रहे 22वें राष्टीय युवा उत्सव 2018 का समापन मंगलवार को हुआ। जिसमें केंद्रीय खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान, यूथ अफेयर्स के सचिव डॉ एके दुबे, एनवाइकेएस के महा निदेशक मेजर जनरल दिलावर सिंह और मेरठ के मंडलायुक्त और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ प्रभात कुमार मौजूद रहे। युवा सम्मेलन में 3194 युवाओं ने विभिन्न राज्यों से और 3 हजार युवाओं ने दिल्ली-एनसीआर से व 2 हजार अन्य, कुल 8 से 9 हजारो युवाओं ने हिस्सा लिया । 22वें युवा उत्सव 2018 को सफल बनाने में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एक्सिस कम्युनिकेशन्स का अहम योगदान रहा। एक्सिस कम्युनिकेशन्स के सीईओ मनोज गौतम ने बताया कि बहुत ही कम समय में इस कार्यक्रम को निर्धारित किया गया जिसे सफल बनाने में हमने टेक्नोलॉजी का भी भरपूर फायदा उठाया यही कारण है कि युवाओं से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खुद रूबरू हुए। यह हमारी सफलता का द्योतक है।
22 nd National Youth Festival
सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिलावर सिंह ने बताया कि पहली बार युवाओं ने सहभागिता के तौर पर काम किया, जिसमें युवा संसद में सभी 700 प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं उत्तर प्रदेश के खेल मंऋी चेतन सिंह चौहान ने कहा कि जब हम खेल के मैदान में उतरते हैं तो जाति व धर्म और सांप्रदाय से हटकर अपने वतन के लिए खेलते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियों को छह करोड, रजत के लिए चार करोड और कांस्य पदक जीतने वालों को दो करोड का इनाम रखा है। साथ ही पूरे यूपी व बिहार के ग्रामीण इलाकों में सांस्कतिक व खेल का कार्यक्रम जल्द ही आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के मौके पर सभी युवा विजेता प्रतिभागियों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
22 nd National Youth Festival
कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने युवाओं को सफलता के तीन मूलमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में जज्बा, ज्ञान और एक्शन का होना जरूरी है। किसी कार्य को करने के लिए युवाओं में उसे लेकर जज्बा का होना जरूरी है। इसके साथ ही जज्बे के साथ उस विषय के संबंध मे जानकारी और उसे अमल में लाने के लिए उस पर कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने कहा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रदेश सरकार को खेल को बढाने की दिशा में काम करना चाहिए और खेल को बढावा देने के लिए ज्यादा ज्यादा अनुदान की व्यवस्था करनी चाहिए। भारत में प्रतिभाओं को देखते हुए खेल के लिए 600 करोड का बजट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर जिले में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए काम करेगी।

सम्मेलन के अंत में कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सम्मेलन में सभी दिन आयोजित हुए कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें मेजर जनरल दिलावर सिंह ने कहा कि सम्मेलन में युवाओं के लिए विचार का महाकुंभ था। जहां से आगे आने वाले तीन वर्षों में न्यू इंडिया का रोडमैप तैयार होगा और युवा मिलकर स्वयं एवं देश के सुढण निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।

यह भी देखे:-

Interview: 'साइलेंस' के साथ धमाकेदार वापसी से ख़ुश प्राची देसाई बोलीं- 'मनोज बाजपेयी के साथ एक फ़िल्...
IHE 2024 के सफल समापन से IHE 2025 का लक्ष्य निर्धारित
राममंदिर में रामनवमी पर आएंगे एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु, जानिए क्या है तैयारी
गलगोटिया के छात्र कौस्तुभ सिंह ने ऑनलाइन हैकथॉन में पहला स्थान हासिल किया
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2023 में गोल्डी ने लांच किया अपना सोलर इन्वर्टर
मरने से पहले पति को किया था मैसेज, लिखा- अब नहीं देख पाओगे मेरी और बच्चों की शक्ल
मतगणना को लेकर डीएम ने की बैठक, जानिए क्या है तैयारी
वैदिक ब्राह्मणों के सहयोग से आश्रितों जरूरतमंदों में वस्त्र एवं राशन का वितरण 
पीएम मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम योगी, परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, ज...
सवारियों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
गांधी एक भरोसा,तो शास्त्री एक विश्वास भारत माता के दो लाल: चेतन वशिष्ठ
ग्रेटर नोएडा : बिसरख में विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर, निकाला जागरूकता कार्यक्रम।
रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जीता मेडल
किसान आंदोलन या उपद्रव, आखिर क्या है माजरा !