योग और स्वास्थ्य : योग-मुद्रा, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

☀योग और स्वास्थ्य ☀

☀ योग-मुद्रा ☀

योग-मुद्रा (परिभाषा): शरीर की पीच उँगुलियां पंच तत्वों का प्रतिनिधित्व करती है।

अंगुष्ठ – अग्नि तत्त्व का

तर्जनी अंगुली – वायु तत्त्व का

मध्यमा अंगुली – आकाश तत्त्व का

अनामिका – पृथ्वी तत्त्व का

कनिष्ठा – जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है।

किन्हीं दो या दो से अधिक तत्वों (उंगुलियों) के मिलाने पर बनी आकृतियों को मुद्रा कहते हैं।

मुद्रा विज्ञान एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिस में हाथों की उँगलियों व अँगूठे के उपयोग के द्वारा ही चिकित्सा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पाँच तत्व पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि एवं आकाश है। इन तत्वों का संतुलन जब तक बना रहता है. तब तक व्यक्ति स्वस्थ रहता है। संतुलन बिगड़ने से अस्वस्थ हो जाता है। विभिन्न मुद्राओं के प्रयोग द्वारा इन पाँच तत्वों को संतुलित कर के अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।

☀ ज्ञान-मुद्रा ☀

स्थिति –
किसी भी ध्यान के आसन में बैठें।

विधि –
1- किसी ध्यान के आसन में बैठकर हाथों की तर्जनी उंगली के अग्रभाग को अँगूठे के अग्र भाग से मिलाएँ तथा शेष उँगलियाँ सीधा रखें।

2 – हथेलियां ऊपर की ओर करते हुए कलाई को घुटने पर रख कर शांत बैठें। यह लगभग 15 से 45 मिनट तक करें।

लाभ –
1 – अंगूठा व तर्जनी के मिलाने से वायुतत्व में वृद्धि होती है। इस से नकारात्मक विचार दूर होता है।

2 – बुद्धि का विकास होता है।

3 – मन की एकाग्रता बढ़ती है। क्रोध शांत होता है और ध्यान की स्थिति अच्छी होती है।

4 – स्मरण शक्ति का विकास होता है।

5 – मानसिक शक्ति का विकास होता है।

6 – बेचैनी, चिड़चिड़ापन, पागलपन, उन्माद क्रोध, मानसिक अवसाद, मिर्गी आदि रोगों में लाभदायक है।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

Covid 19 Vaccination Drive: भाजपा के सांसदों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में टीका लगवाने का नि...
समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार
ग्रेटर नोएडा : रामकथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
हाईकोर्ट की केंद्र सरकार को लताड़, भीख मांगिए या चोरी कीजिए, अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कीजिये
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मरणासन्न बच्चे को यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों ने निःशुल्क उपचार कर दिया नया...
डॉ. अमित गुप्ता को मधुमेह के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित बिग अचीवर्स अवार्ड से सम...
एनटीपीसी दादरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम
सलमान खान की फिल्मी दादी का हुआ निधन, 88 साल में दुनिया से हुईं विदा
यूपी : एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर लग रहे ऑक्सीजन प्लांट, जल्द दूर होगी किल्लत
एपीजे स्कूल में ऑनलाइन कक्षा में मनाया गया मदर्स डे, नन्हे मुन्नों ने अपने गतिविधि से लुभाया
ग्रेटर नोएडा के एडब्लूएचओ सोसाइटी में धूम-धाम से मनाया जाएगा नवरात्री डांडिया उत्सव
भाजपा द्वारा वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान की शुरुआत, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने दी महत्वप...
गलगोटिया विश्वविद्यालय के बी.टेक सीएसई छात्र ने माइक्रोसॉफ्ट में ₹60 लाख का पैकेज हासिल किया
समसारा विद्यालय में केंद्रीय बजट 2026 पर कार्यशाला का आयोजन
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा में नेतृत्व परिवर्तन: शुभम सिंघल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली
रैंक गिरी: भारत सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से पिछड़ा