25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में विशाल किसान महापंचायत: आर-पार की लड़ाई के लिए जुट रहे किसान, बड़े फैसले की उम्मीद

ग्रेटर नोएडा, 13 नवंबर 2024: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली ऐतिहासिक किसान महापंचायत के लिए किसान पूरी तैयारी में हैं। दर्जनों किसान संगठनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। इस बार किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में राशन-पानी और रोजमर्रा का सामान लेकर पहुंच रहे हैं और निर्णायक संघर्ष का मन बना चुके हैं।

किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन से जुड़े अधिकार पाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने आए हैं। उनका इरादा है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक वे घर नहीं लौटेंगे। मोर्चा के आह्वान पर यदि जरूरत पड़ी तो लखनऊ या दिल्ली की ओर भी कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, न्यू नोएडा, और ग्रेटर नोएडा फेस-2 सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित किसानों का संघर्ष दशकों पुराना है। किसान 10% प्लॉट, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और आबादी के निस्तारण जैसी मांगें कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। इस बार बड़े किसान संगठन मिलकर एक निर्णायक आंदोलन के लिए एकजुट हुए हैं।

जनजागरण सभाओं में किसान संगठन पूरी सक्रियता से जुटे हैं। जय जवान जय किसान मोर्चा, भाकियू कृषक शक्ति, भारतीय किसान परिषद, भाकियू महात्मा टिकैत, किसान एकता संघ, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा सहित अन्य संगठनों ने गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया है। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में सिस्टम सुधार संगठन ने भी किसानों के लिए जनजागरण किया और 17 नवंबर को आगरा में बड़ी किसान पंचायत बुलाई है ताकि आगरा से अधिक से अधिक किसान ग्रेटर नोएडा पहुंच सकें।

किसानों का स्पष्ट संदेश है कि इस बार वे आर-पार की लड़ाई के लिए पूरी तैयारी के साथ आए हैं। महापंचायत में बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखे:-

यूपी : डीटीएच लगाने आए युवक को दिल दे बैठी नवविवाहिता, प्रेमी को घर बुलाकर पति को दी खौफनाक मौत
ग्रेटर नोएडा से आरक्षण मुक्त भारत रैली की शुराआत, सैकड़ों लोग हुए शामिल
देवयानी सिंह के हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर ग्रेनो का ये गाँव मना रहा है जश्न
ग्रेटर नोएडा में ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय सेमिनार, एसोसिएशन ऑफ़ एनर्जी इंजीनियर्स की 14वीं AGM संपन...
“IIT दिल्ली में शुरू हुई BIRAC–RAPA राष्ट्रीय रेगुलेटरी वर्कशॉप श्रृंखला; AIIMS, RCB और GIMS ग्रेटर ...
ग्रेनो प्राधिकरण का रोड सेफ्टी अभियान तीसरे दिन भी जारी, 16 संवेदनशील स्थानों पर किए गए सुरक्षा कार्...
UPDATE : जनपद दीवानी एव फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर चुनाव शुरू
गोल्फ विश्व चैंपियन अर्जुन भाटी का महिला उन्नति संस्थान ने किया सम्मान
पति के बेवजह शक के चलते पत्नी ने दे दी जान
पत्रकार की पत्नी की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप , डीएम ने दिये जांच के आदेश
जेपी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम का आयोजन
श्रीराम मित्र मंडल ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण की झांकियों से हुआ माहौल भक्ति...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश 
ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में निवेश के...
सीएम योगी  आज ग्रेटर नोएडा में , कल करेंगे  कोविड अस्पताल का उद्घाटन 
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के यंग सोशल रेस्पोंसिबिलिटी क्लब के रक्तदान शिविर में सेना के लि...