घने कोहरे की चादर में लिपटा एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न एक्सप्रेसवे पर हुई दृश्यता कम

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी में काफी गिरावट आई है। सीजन का पहला कोहरा आज से शुरू हुआ है। दृश्यता 80 से 90 मीटर तक रह गई है।
धुंध और घने कोहरे के कारण आज सुबह से ही दृश्यता कम हो गई है।विशेषज्ञों के अनुसार शाम और रात में धुंध की स्थिति बनी रहेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा से निकलने वाले विभिन्न एक्सप्रेसवे पर धुंध के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस और नोएडा पुलिस के लोग वाहन चालकों को रोक कर धुंध के समय वाहनों को संयम और सावधानीपूर्वक चलाने के लिए प्रेरित करते रहे। यमुना एक्सप्रेसवे पर दृश्यता 50 से 60 मीटर तक रह गई थी। जबकि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर दृश्यता 70 -80 मीटर थी। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह जैसे ही लोग सोकर उठे तो उन्हें उनका शहर धुंध की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। बताया जाता है कि वायु प्रदूषण के चलते भी धुंध का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग के जानकारो के अनुसार स्मांग का मुख्य कारण हवा में बढ़ता प्रदूषण और मौसम में बदलाव है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही हवा में नमी बढ़ गई है, जिसके कारण प्रदूषण के कण वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं। इसके अलावा शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और आसपास के क्षेत्र में पराली जलाने से भी वायु प्रदूषण बढा है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

यह भी देखे:-

विपक्षी सांसदों का स्पीकर को पत्र, कहा- गाजीपुर बॉर्डर पर भारत-पाक सीमा जैसे हालात
ग्रेटर नोएडा : ट्रैक्टर- ऑटो में भिड़ंत इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
पार्क एवेन्यू सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भक्ति से गूंजा वातावरण
पब्लिक स्कूल से लापता दो छात्र दिल्ली से बरामद
उत्तर प्रदेश में पीपीएस अधिकारीयों के तबादले
श्री साई अक्षरधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का माहौल, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन
सेक्टर 9 के नाले में गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गौरव चंदेल हत्यकांड में पुलिस के हाथ लगा पहला सुराग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने रोपे 1100 पौधे
नशे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है ग्रेनो, अफगानिस्तान से जुड़े तार,करोड़ों की हेरोइन बरामद, दो ...
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जारी किया 988 हिस्ट्रीशीटर की सूची
Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, Facebook को Meta के नाम से जाना जाएगा
ठेकेदार पर ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
महामारी को रोकने में पिछड़ रहे हैं देश के ये राज्‍य, केंद्र ने भेजी टीम, बताएगी कारगर तरीका
GAIL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने की गिरफ्तारी