ऑटो चलाने की आड़ में करते थे लूट, गिरफ्तार

नोएडा। आॅटो रिक्शा में सवारी बैठाकर लूट करने वाले तीन लुटेरों को थाना ईकोटेक पुलिसने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक महिला से लूटा हुआ मोबाइल फोन, नगदी, डायरी व अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस उपाधीक्षक गे्रटर नोएडा तृतीय अनीत कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के 20 दिन पूर्व एक महिला को आॅटो रिक्शा में बैठाकर बदमाशों ने उससे नगदी, मोबाइल फोन आदि लूटा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आज थाना ईकोटेक पुलिस ने तीन लुटेरों रोहित कुमार, सफरूद्दीन व टीटू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होने वाला आॅटो रिक्शा, महिला से लूटी गयी 4700 रूपए की नगदी, मोबाइल फोन व डायरी व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने लूटपाट की कई घटनाएं करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर विज्ञापन चलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 20 गिरफ्तार
साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के जज के खाते से हज़ारों उड़ाया
गांजा तस्कर वाहन के साथ गिरफ्तार
प्रेम जाल में फंसा कर विधवा महिला से करता रहा शारीरिक शोषण
रोजगार के लिए प्रशिक्षण चाहिए तो आज कौशल विकास मेले में आइए
अवैध हथियार सहित जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
 कार में मांस भरकर बेचने जा रहे थे, पहुंचे हवालात 
सोसायटी में प्लंबर की हत्या ! परिजनों ने किया हंगामा
बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल बदमाश गिरफ्तार
चालक से मारपीट कर लूटी कैब
व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती
दादरी पुलिस ने पांच हज़ार के ईनामी को किया गिरफ्तार, कंपनी मालिक से मांगी थी रंगदारी
हाईटेक शराब तस्कर लग्जरी कार में करता था तस्करी, गिरफ्तार
नोएडा : सुन्दर भाटी गैंग का शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल
बड़ी कार्यवाही : वाणिज्य कर विभाग नोएडा के चार अधिकारी सस्पेंड, जीएसटी की चोरी में पाई गई संलिप्तता
चोरी की मोटरसाईकिल के साथ वाहन चोर गिरफ्तार