जी.एन.आई.ओ.टी कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन

ग्रेटर नॉएडा- सेमेस्टर परीक्षाओं के उपरान्त ग्रेटर नोएडा स्थित जी0एन0आई0ओ0टी0 कालेज में आज खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और एक अनूठे उत्साह का प्रदर्शन किया। संस्थान के चेयरमैन बी0एल0 गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ किया और सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही एक स्वस्थ सोच को जन्म देता है और उच्चस्तर की शिक्षा प्रदान करने हेतू हमारे शिक्षको का स्वस्थ और चुस्त रहना आवश्यक है। इस मौके पर मैनेजमेन्ट के अन्य सदस्य ग्रुप के महाविद्यालयों के निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, स्टाफ और छात्र भी सम्मलित हुए। प्रतियोगिता की शुरूआत में शिक्षक बनाम स्टाफ का 20 ओवर का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षको की टीम ने बाजी मार ली। शिक्षकों की टीम की कप्तानी डा0 रोहित गर्ग निदेशक जी0एन0आई0ओ0टी0 ने की और एक बार फिर अपने कौशल का प्रदर्शन किया व स्टाफ की टीम का प्रतिनिधित्व अनिल मडवाल ने किया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में रोमांच अपने पराकाष्ठा पर रहा क्योकि प्रतियोगिता महिला शिक्षकों और स्टाफ के बीच हुई। महिलाओं ने थ्रो बाल, रस्साकशी और दस ओवर का क्रिकेट मैच खेलकर अपने दम-खम और शक्ति का परिचय दिया और सिद्व कर दिया कि महिलाएं किसी से कम नहीं। एम0बी0ए0 कालेज के निदेशिका डा0 सविता मोहन ने भी पूर्ण उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस खेलकूद सत्र के समापन पर निदेशक डा0 रोहित गर्ग ने सभी प्रतिभागियों के जोश और उत्साह की प्रशंसा की और विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिस्पर्धा, सहयोग भावना और स्वस्थय वर्धन होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये योगेश व सचिन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह भी देखे:-

आईटीएस डेंटल कॉलेज में व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन 
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु महाराज जी ने मोटोजीपी रेसिंग इवेंट में पहुंचकर चलाई बाइक
जी.एल.बजाज में सम्पन्न हुआ ए.के.टी.यू. द्वारा प्रायोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
गलगोटिया विश्विद्यालय : लॉ के छात्रों ने बच्चों को बताया CYBER CRIME से बचने का उपाय
CBSE North zone - 1 Skating Championship-01.10.2019 hosted by Ryan
जीएल बजाज पीजीडीएम का रिओरिएण्टेशन प्रोग्राम आयोजित
हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवम स्वास्थ्य ही कुंजी पर व्याख्यान
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र गौरांग पंत को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, आईईईई चैप्टर को मिली नेशनल पहचान
AKTU की कार्य परिषद से एक्यूरेट कॉलेज को ऑटोनॉमस स्टेटस की संस्तुति, ग्रेटर नोएडा की शिक्षा व्यवस्था...
एस्टर पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क 5 में वार्षिक खेलकूद का आयोजन
जी.एल. बजाज संस्थान में नवअन्वेषकों ने किया विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय के छात्रों द्वारा 'आज़ाद: द अनसंग हीरो' नाटक का मंचन , चंद्रशेखर आज़ाद की जीवन...
सीबीएसई 10 वीं के नतीजे घोषित, ग्रेनो के छात्र रहे अव्वल, जानिए स्कूलों का परिणाम
वाईएसआर विंटर कंट्रीब्यूशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव - "बी द सीक्रेट सांता" का आयोजन
राम-ईश इंस्टीट्यूट ने रचा इतिहास: B.Pharm पाठ्यक्रम को NBA की पाँचवीं बार मान्यता
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान