भारत शिक्षा एक्सपो 2024: जीबीयू की स्टाल पर शिक्षा मंत्री की विशेष प्रशंसा, नए तकनीकी आयामों का शानदार प्रदर्शन

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय “भारत शिक्षा एक्सपो” का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात प्रदर्शनी के भ्रमण के दौरान माननीय मंत्री एवं प्रो डी. पी. सिंह, मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार के साथ जीबीयु स्टाल पे आये और दीप प्रज्वलित कर विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी स्टाल का उद्घाटन कुलपति प्रो रविन्द्र कुमार सिन्हा एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति में की। इसक्रम में प्रो सिन्हा ने मंत्री जी एवं प्रो डी. पी. सिंह जी को पुष्प गुच्छ एवं जीबीयू की दीक्षांत समारोह की पुस्तिका एवं एडमिशन ब्रोचर भेंट कर स्टाल पर पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों महानुभावों ने स्टाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। यहाँ यह बताना भी ज़रूरी है कि पिछले वर्ष हुए ट्रेड शो में माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जे, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, वो जीबीयू के स्टाल पर आये थे और इसकी प्रशंसा की थी।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित “भारत शिक्षा एक्सपो 2024” में अपनी भागीदारी दर्ज की, जहाँ विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षिक गतिविधियों, पाठ्यक्रमों और भविष्य के तकनीकी दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया। इस आयोजन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इंजीनियरिंग, बौद्ध अध्ययन, अप्लाइड साइंसेज, लॉ, बायोटेक्नोलॉजी, और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रीय पाठ्यक्रमों का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी पर अपना व्यक्तव्य देते हुए कुलपति प्रो सिन्हा ने कहा कि हमारा विशेष आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर है जिसका निर्माण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर” के निर्माण की अपनी योजना का भी उल्लेख किया। यह सेंटर राज्य में उभरते हुए तकनीकी क्षेत्रों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, साथ ही छात्रों को नई तकनीकों के साथ शिक्षा और अनुसंधान के अवसर प्रदान करेगा।

आधुनिक शिक्षा के नए आयाम
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों से छात्रों और शिक्षकों को अवगत कराना था। इस मंच पर विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों ने अपने अनुसंधान, नवीनतम तकनीकी पहलुओं और शिक्षण विधियों को साझा किया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रमों और अनुसंधान परियोजनाओं को प्रस्तुत करते हुए यह स्पष्ट किया कि वे कैसे छात्रों को आज के डिजिटल और तकनीकी युग के लिए तैयार कर रहे हैं।

एक्सपो में कई आकर्षक कार्यशालाएँ, पैनल चर्चाएँ, हैकाथन, आईडियाथॉन, स्टार्टथॉन और काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य छात्रों को नई-नई खोजों और तकनीकों से अवगत कराना था और उन्हें शिक्षा के नए आयामों की ओर प्रेरित करना था। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने इन सत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की और शैक्षिक और अनुसंधान क्षमताओं को साझा किया।

विश्वविद्यालय का दृष्टिकोण को व्यक्त करते हुए डॉ विश्वास त्रिपाठी, कुलसचिव, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ने कहा, “भारत शिक्षा एक्सपो 2024, भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने की शुरुआत है। यह आयोजन पारंपरिक शिक्षा पद्धतियों के साथ आधुनिक तकनीकों से छात्रों और शिक्षकों को रूबरू कराता है। हम मानते हैं कि इस प्रकार के मंच भारत की शिक्षा प्रणालियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने में सहायक होंगे।”

भारत शिक्षा एक्सपो 2024 ने न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों को भी एक मंच प्रदान किया, जहाँ शिक्षा, शोध, और विकास के नए आयामों पर चर्चा की गई। इस आयोजन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने अपनी उपस्थिति से यह सिद्ध कर दिया कि वह न केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से, बल्कि तकनीकी और अनुसंधान दृष्टिकोण से भी अग्रणी है।

यह भी देखे:-

जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना कहा से आया, पढ़े पूरी खबर
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्वींस कार्मेल विद्यालय ने वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम यूफोर...
जीएल बजाज इंजीनियरिंग के छात्र रहे मनीष लवानिया का SSC -CGL में चयन, NCB में बने इंटेलिजेंस अधिकारी
जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा ने संकाय सदस्यों के साथ न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर का दौर...
पृथ्वी   दिवस पर बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पृथ्वी बचाने की ली शप...
जीबीयू ने गृह मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के साथ समझौता किया
जी एल बजाज इंस्टिट्यूट के दो छात्रों का अमेजॉन में हाई पैकेज 30.25 लाख पर चयन
प्रोफेसर कोमल विग को मिला प्रख्यात नेशनल वूमन लीडरशिप अवार्ड
RYAN ALMA MUN AWARD CEREMONY
दौरा: पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका, बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद होगी पहली मुलाकात
आईआईएमटी कॉलेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
ITS कॉलेज में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम, वक्ताओं ने साझा किए विचार
यूपी : अयोध्या में आयुर्वेदिक और वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में होली मिलन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खूब रही धूम