तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

नोएडा । सेक्टर-37 के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 59 वर्षीय रिक्शा चालक मोहम्मद इंशुल की दर्दनाक मौत हो गई। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद इंशुल मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में बरौला गांव में रहकर रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चला रहे थे।

आज सुबह, वह अपने रिक्शा पर सेक्टर-37 के पास से गुजर रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल इंशुल को तुरंत नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या
एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन: ग्रेटर नोएडा के तीन छात्र टॉप 10 में
टीम इंडिया का विजयी रथ जारी: घर में लगातार 13वीं सीरीज जीती, 2013 से अजेय
BHU: बीएचयू स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, 10 अप्रैल तक करें आवेदन
एसएसपी कर रहे थे पुलिस थाने का निरीक्षण, तभी कानफोड़ू आवाज करती बुलेट से पहुंचे दरोगा
जेवर की खरीदारी से महिला ने तीन बच्‍चों संग खाया जहर, महिला और एक बेटे की मौत, जानें पूरी खबर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील
ब्रम्हचारी कुटी  में मां सिद्धिदात्री का पूजन किया गया
बुखार, सांस फूलना और सीने में दर्द...ममता की जांच में इन जगहों पर मिलीं गंभीर चोटें, डॉक्टरों ने बता...
भूजल संरक्षण की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा कदम – कासना से एच्छर तक ट्रीटेड वॉटर से होगी...
यूनिपोल से टकराई टाटा टियागो गाड़ी, दो भाई समेत तीन की मौत
महिला क्रिकेट टीम को अब तक नहीं मिली टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, पिछले साल फाइनल में पहुंची थी
यूपी: साप्ताहिक बंदी के दौरान इन उद्योगों को सरकार ने दी राहत, पहले से तय शादियों में भी शर्तों के स...
कल का पंचांग, 22 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जिले में लगातार बढ़ रही है संक्रमित मरीजो की संख्या
आस पहल से जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिले, सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने बांटी किताबें व फल