नोएडा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ा अभियान, 42 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

नोएडा । गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान में विभिन्न स्थानों से कुल 42 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियान की सफलता का श्रेय पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की कड़ी निगरानी और कुशल रणनीति को जाता है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से देसी तमंचा, कारतूस और चाकू जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न थानों में सक्रिय थीं, जिनमें थाना जारचा, फेस-तीन, रबूपुरा, सेक्टर-20, बादलपुर, बिसरख, ईकोटेक-तीन, सेक्टर-63, सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-113, बीटा-दो, दादरी और नॉलेज पार्क शामिल हैं। इस अभियान के दौरान पकड़े गए अपराधियों में कई कुख्यात बदमाश भी हैं, जो पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

मीडिया प्रभारी के अनुसार, उमेश शर्मा, महेश, निशान जादौन, दीपक चौधरी, उवैज, अंकित कुमार, दर्शन, शनि, हरिओम सिंह, अरुण, राहुल, दिनेश, सूरज, रवि, अनुज भाटिया, सारिक, धर्मेंद्र, अल्ताफ, विशाल, साजन, ऋतिक, शिवम, नितिन, पांचाल, राजकुमार जाटव, ऋतिक, वंश यादव, फारूक, समाज, हरवीर, सुमेर, सनी उर्फ मच्छी, सचिन उर्फ नटराज, टीटू, ऋषभ त्यागी उर्फ गौरव ठाकुर, सखी पुत्र आशिक अली और कृष्ण जैसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

नोएडा पुलिस का यह अभियान कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करने में कारगर साबित हुआ है।

यह भी देखे:-

शामली : पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो कुख्यात ईनामी बदमाश, इलाके में था आतंक
बड़ी कार्यवाही: चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
तीन साल के बच्ची का ब्लाइंड मर्डर को पुलिस सुलझाया, हत्यारोपी निकला ... , पढ़ें पूरी खबर
ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, मालिक सहित 4 गिरफ्तार
मामूली विवाद में सब्जी विक्रेताओं मारपीट , कई घायल , 14 पर एफआईआर दर्ज
बर्थडे पार्टी में केक के साथ मौत का खेल: दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
शातिर चेन स्नैचर पुलिस एनकाउंटर में घायल , मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटता था बदमाश
शराबी पति ने महिला के सिर पर ईट से किया वार, मौत
कंपनी के लॉकर से करोड़ों की चांदी गायब, जांच में जुटी पुलिस
छात्रा के साथ छेड़छाड़ मारपीट करने का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
शराबी पिता ने अपने दोनों बेटों को दिया जहर, फिर खुद खाया जहर, पिता व एक पुत्र की मौत
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
इन नौ गुण्डों पर लगाया गया गैंग्स्टर , पढ़ें पूरी खबर
मोबाईल लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
शराब तस्कर गिरफ्तार