गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “बौद्ध समाज निर्माण एवं आचार संहिता विमोचन समारोह” का आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मुख्य प्रेक्षागृह में आज, 10 नवम्बर 2024 को धम्मभूमि बुद्धिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, अलीगढ़ और बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय, जीबीयू के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘बौद्ध समाज निर्माण एवं आचार संहिता विमोचन समारोह’’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बुद्धमूर्ति और बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर अतिथियों द्वारा पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद भिक्षु संघ द्वारा बुद्ध वंदना और मंगलपाठ किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और जीबीयू के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने अपने संबोधन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और यहां संचालित बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर पासवान ने जीबीयू के माननीय कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा के संदेश का वाचन किया। एडीशनल कमिश्नर अशोक गौतम ने धम्मभूमि बुद्धिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की गतिविधियों और इसके योगदान पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष डॉ. चिन्ताला वेंकटा सिवासाई ने गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन पर विचार साझा किए।

इस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों, जैसे डॉ. भिक्खु करुणाशील राहुल, डॉ. ज्ञानादित्य शाक्य, डॉ. मनीष मेशराम, डॉ. पंकज दीप, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, अलंकार बौद्ध, डॉ. प्रियदर्शिनी मित्रा और 2000 से अधिक अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी देखे:-

कल का पांचांग, 30 अक्टूबर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पावन अवसर पर शतचंडी महायज्ञ का किया जाएगा आयोजन
कल का पंचांग, 19 फरवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 31 अक्टूबर , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा : व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्ध्य 
महाशिवरात्रि 2022: जग कल्याण को महादेव नीलकंठ कहलाए
शारदा विश्वविद्यालय में नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी ) का होग...
कल का पंचांग, 28 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 1 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 1 लाख का मिलेगा अनुदान
कल का पंचांग, 31 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां को दिया जा रहा है अंतिम रूप
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भक्तों से अपील, बनो शुद्ध शाकाहारी
कल का पंचांग , 15 अक्टूबर 2024,व जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन
गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया