निरंजन नागर लगातार तीसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, लोगों ने किया भव्य स्वागत

निरंजन नागर लगातार तीसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष

बिलासपुर। क्षेत्र के लूक्सर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें निरंजन नागर को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने की।

प्रांतीय अध्यक्ष संतोष नागर ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में पूर्व जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत नए सत्र के लिए चुनाव आयोजित किया गया था। इस चुनाव में निरंजन नागर को जिला अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार निर्विरोध चुना गया। उनके साथ संपूर्ण कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष संजय भाटी, जयवीर तंवर, मनोज कुमार और श्यामवीर नागर को नामित किया गया। महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में इंदु गुर्जर को, महामंत्री के पद पर शकरुद्दीन खां को, मंत्री पद पर परवेज खान को चुना गया। इसके अतिरिक्त संयुक्त मंत्री पद पर दीपा पाठनी, संध्या राय, जयकरण, वीरपाल, मालिनी वर्मा और संजय मौर्य का चयन हुआ। प्रचार मंत्री जुगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, लेखाकार गौरव शर्मा और ऑडिटर जागेश्वर को नामित किया गया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित में ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। निरंजन नागर ने कहा, “लगातार तीसरी बार शिक्षकों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और हमेशा उनके हित में कार्यरत रहूंगा।”

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के अलावा नरेश कोशिक, मोहनदास, मुकेश शर्मा, मास्टर दिनेश नागर, जुनेदपुर के उमेश राठी, पम्मी, मनोज कुमार, विनोद नागर, सतीश नागर, और निमिषा यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
आईआईएमटी कॉलेज छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के चेहरे खिले
प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा ' मे नही मिला जवाब, अपनी बारी की प्रतीक्षा मे रही "प्रतीक्षा"
रेप के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
अभाकाम लखीमपुर ने भैया दूज एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित कर माहौल को किया चित्रगुप्तमयी
सिटी पार्क में आज शाम पांच बजे से होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाएं आनंद
जानिए एनसीआर की कोराेना गाइडलाइन: दिल्ली के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू की तैयारी?
ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगाने की मांग, सामाजिक संगठनों ने डीएम को लिखा पत्र 
गाजीपुर, सिंघु और टिकरी के बाद दिल्ली-नोएडा बॉर्डर बंद करने की तैयारी में किसान, राकेश टिकैत बोले- ज...
ग्रेटर नोएडा : पुलिस लाइन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024 का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनो...
PNG की बढ़ती कीमतों से MSME उद्योगों पर संकट, IEA ने IGL से कीमत घटाने की मांग की
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने मनाई सरदार पटेल की जंयती
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
सफलता उन्हें ही मिलती है, जो कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन के मार्ग पर अडिग रहते हैं।
इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप: गिब्स के आते ही अफ्रीकन लायंस ने एशियन किंग्स को 6 विकेट से रौं...