किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज, रिठौरी के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह

ग्रेटर नोएडा, 9 नवंबर 2024: उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज, रिठौरी के छात्र-छात्राओं का कॉलेज प्रांगण में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले, क्षेत्र और कॉलेज का नाम गर्व से ऊंचा किया।

इस अवसर पर सम्मानित छात्र मीत भाटी ने बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं, कुमारी मनोरमा ने भी बाधा दौड़ में रजत पदक और रिले दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर कॉलेज और क्षेत्र का मान बढ़ाया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

सम्मान समारोह में कॉलेज संरक्षक रामचंद्र वर्मा, कॉलेज संस्थापक स्व. यादराम भाटी की धर्मपत्नी रामवती भाटी, प्रबंधक विदेश भाटी, एडवोकेट सूबेराम, नेता जी बिशन प्रधान, श्यामवीर प्रधान, योगेश प्रधान, महेश गुप्ता, एडवोकेट राहुल चौधरी, अज्जी भाटी, लख्मी भाटी, देवेन्द्र, चमन प्रधान सहित अन्य गणमान्य अतिथि और सभी अध्यापक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान रामवती भाटी और कॉलेज की ओर से दोनों विजेता छात्रों को 2500-2500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधन ने कहा कि इन छात्रों ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और वे भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

यह भी देखे:-

पुलिस चेकिंग के दौरान लाखों कैश जब्त, चुनाव के दौरान खपाने की आशंका 
आस पहल से जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिले, सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने बांटी किताबें व फल
सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण कार्य जोरों पर,28 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व ह...
संजय भाटी बने अंतरष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की म...
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से सम्पन्न
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मरणासन्न बच्चे को यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों ने निःशुल्क उपचार कर दिया नया...
गांवों की समस्याओं के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर पर करप्शन फ्री इंडिया का  हल्ला बोल प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में तीज मेला का आगाज़
महिला उन्नति संस्था द्वारा यथार्थ अस्पताल में "महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी" सर्वेक्षण अभियान
पीएम मोदी का एक से 69 पर निशाना, दिल्‍ली में बैठ बंगाल तक पहुंचाई बात, पहले ही कर चुके 18 रैलियां
अखिल भारत वर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
शारदा विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, दस छात्रों को मिला 9 लाख रुपये का सालाना पैकेज
शोध को बढ़ावा देने के लिए छः दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
राष्ट्रीय स्तर की एनएसएस पोस्टर प्रतियोगिता में शारदा विश्वविद्यालय को तृतीय पुरस्कार
किसान परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेल गए साथियों का स्वागत, 10% मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की घोषणा