योग और स्वास्थ्य: जंघा शक्ति विकासक क्रिया से पाएं स्वस्थ और मजबूत जंघाएँ, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

योग और स्वास्थ्य

नई दिल्ली, 9 नवम्बर 2024 – जंघाओं को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए योग में एक विशेष क्रिया “जंघा शक्ति विकासक” की सिफारिश की जाती है। यह क्रिया न केवल जंघाओं को शक्तिशाली और सुडौल बनाती है, बल्कि घुटनों के दर्द और जंघा दर्द से भी राहत देती है। यह आसन पैदल चलने वालों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह थकान कम करने में मदद करता है।

क्रिया 1 – (क)
स्थिति: समावस्था में खड़े रहें।
विधि:
1. दोनों हाथों को कंधों के समानांतर फैलाएं, हथेलियाँ जमीन की ओर रखें।
2. श्वास को खींचते हुए, दोनों घुटनों को मिलाकर कुर्सी की स्थिति में बैठें।
3. श्वास छोड़ते हुए, पूर्व स्थिति में वापस खड़े हो जाएं।
4. यह क्रिया 3 बार करें।

क्रिया 2 – (ख)
स्थिति: समावस्था में खड़े रहें।
विधि:
1. दोनों हाथों को कंधों के समानांतर फैलाएं।
2. श्वास को खींचते हुए पंजों पर खड़े होते हुए घुटनों को फैलाकर नीचे बैठें।
3. श्वास छोड़ते हुए, पूर्व स्थिति में वापस आ जाएं।
4. यह क्रिया 3 बार करें।

लाभ:
1. जंघाएँ मजबूत, सुंदर और सुडौल बनती हैं।
2. जंघाओं के दर्द में राहत मिलती है।
3. जंघाओं का मोटापा कम होता है।
4. पैदल चलने वालों को थकान से मुक्ति मिलती है।
5. घुटने के दर्द में भी राहत मिलती है।

इस सरल और प्रभावी योग क्रिया को नियमित रूप से करने से आप अपने शरीर को ताजगी और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

योग और ज्योतिष विशेषज्ञ
ऋषि वशिष्ठ
सम्पर्क सूत्र: 9259257034

यह भी देखे:-

रद नहीं होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, एक जून तक नई तारीखों का एलान संभव
महिला शक्ति उत्थान मंडल द्वारा सातवें सामूहिक विवाह में 7 जोड़ों का किया गया विवाह
आखिर क्यों भड़क उठे ग्रेनो प्राधिकरण में बैठक करने गए बायर्स , पढ़ें
ताजमहल: संदल से महकी शाहजहां की कब्र, आज पेश होगी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर
Auto Expo 2018 : Okinawa Autotech showcases 2 products, the prototype OKI 100 motorcycle
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी विद्या गुर्जर को किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सम्मानित
गेटर नोएडा प्राधिकरण में हुई बैठक में किसानों व आवंटियों के सम्बन्ध में लिए गए ये निर्णय
सुरेंद्र नागर सियासी खेलों के महारथी तो नहीं !
Greater Noida West Metro पर आई बड़ी खबर, अब योगी सरकार को नया रूट सुझाया गया, नई DPR पर क्‍या है प्‍...
सोशल मीडिया के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ऐसे दिया “ईको फ्रेंडली” दिवाली मनाने का सन्देश ...
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
राजू श्रीवास्तव, रामशंकर और कैलाश मासूम का स्वच्छता अभियान