इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज और 2 एडीजे का किया स्थानांतरण

प्रयागराज, 09 नवम्बर 2024 – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज एक अधिसूचना जारी कर 22 जिला जजों और 2 अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) के स्थानांतरण की जानकारी दी। स्थानांतरित किए गए न्यायिक अधिकारियों में कई प्रमुख जिलों के जिला जज शामिल हैं।

इसके अनुसार, बबिता रानी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सहारनपुर से शाहजहांपुर, ब्रह्मदेव शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शाहजहांपुर से मुरादाबाद, रवींद्र नाथ दुबे को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और रिसेटेलमेंट प्रयागराज से कॉमर्शियल कोर्ट, गौतमबुद्ध नगर और तरुण सक्सेना को रायबरेली से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है।

साथ ही सुधीर कुमार पंचम को मैनपुरी से बरेली, रणंजय कुमार वर्मा को फतेहपुर से अयोध्या, रामेश्वर को मऊ से कासगंज, पंकज कुमार अग्रवाल को बदायूं से मैनपुरी, मनोज कुमार तृतीय को सीतापुर से बदायूं, संजीव शुक्ला को आजमगढ़ से हरदोई, जयप्रकाश पांडेय को सुल्तानपुर से आजमगढ़, सैय्यद एसएमबी असीम को कासगंज से लखीमपुर खीरी, डॉ. अजय कुमार द्वितीय को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर से बस्ती, अनमोल पाल को मिर्जापुर से फतेहपुर, सुनील कुमार चतुर्थ को चंदौली से मऊ, और राजकुमार सिंह को हरदोई से रायबरेली स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, लक्ष्मीकांत शुक्ला को लखीमपुर खीरी से सुल्तानपुर, कुलदीप सक्सेना को बस्ती से सीतापुर, कुनाल वेपा को मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल, गौतमबुद्ध नगर से कॉमर्शियल कोर्ट, गौतमबुद्ध नगर, अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय को चेयरमैन, स्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल, लखनऊ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मिर्जापुर, और रवींद्र सिंह को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं रिसेटेलमेंट मुरादाबाद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंदौली स्थानांतरित किया गया है।

इस प्रक्रिया के तहत दो एडीजे रैंक के अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है। दिनेश कुमार द्वितीय को एडीजे, फास्ट ट्रैक कोर्ट, कुशीनगर से पॉक्सो कोर्ट में और ज्योत्सना सिंह प्रथम को एडीजे, कुशीनगर से एडीजे, आगरा स्थानांतरित किया गया है।

इस स्थानांतरण से न्यायिक कार्यों की गति और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में नारी स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण, खाद्यान्न वितरण प्रणाली मे...
ग्रेटर नोएडा के सभी किसान संगठन एकजुट होकर लड़ेंगे हक की लड़ाई - रविन्द्र भाटी एडवोकेट
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में गर्म कपड़ों, खाद्य पाठ्य सामग्री का किया वितरण
DMRC ने रक्षाबंधन को लेकर मेट्रो के समय में किया बदलाव, यहां देखें टाइमिंग
ट्विटर पर एक्टिव हुए नोएडा पुलिस के कोतवाल , घर बैठे पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
सपाइयों ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
आमरण अनशन पर बैठे प्रवीण भारतीय को मिल रहा है समर्थन, अधिकारीयों ने नहीं ली सुध
एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति प्रदर्शन का सपा ने किया समर्थन
Gandhi Jayanti: राजनाथ सिंह करेंगे लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण
उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, योगी सरकार की नीतियों से बदली आधी आबादी की तस्वीर
ट्रैक्टर रैली की तैयारी को लेकर बीकेयू अराजनैतिक की बैठक 
ग्रेटर नोएडा में आज भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी करा रहा है आयोजन
अवैध संबंधों के चलते दोस्त के साथ मिलकर चचेरे भाई की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, पार्क में पड़ा मिला शव
पैरामाउंट सोसाइटी में 14 वर्षीय बालक की बालकनी से गिरकर मौत
गणतंत्र दिवस से यात्री एक्वा लाइन से कर सकेंगे सफ़र, पढ़ें पूरी खबर