छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया कालिंदी कुंज घाट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

गौतम बुद्ध नगर। जनपद में छठ पूजा पर्व को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कालिंदी कुंज घाट पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए समुचित सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने घाट पर पूजा आयोजकों के साथ संवाद स्थापित किया और अधिकारियों को हिदायत दी कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही और यमुना नदी के किनारे बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि समय रहते ही ड्यूटी चार्ट तैयार कर पुलिस बल को तैनात कर दिया जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए हर प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, अनाउंसमेंट सिस्टम, चेंजिंग रूम, शौचालय तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के मौके पर डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र, एसीपी नोएडा शव्या गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जमालपुर कांड के बाद दनकौर पुलिस हुई सतर्क, लोगों से की अपराधिक घटनाओं की तुरंत जानकारी देने की अपील
पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सुरक्षा के खतरों से निपटने के लिए जल्द आएगी नई नीति
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्मार्ट हेकाथन 2019 - 20 (स्टार्टअप एक्सपो) का आयोजन
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
उत्तरप्रदेश: सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, पत्नी को बहाने से घर बुलाया फिर....
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित
नक्सली हमला : सुरक्षा तंत्र को 25 लाख के इनामी हिडमा की ठोस जानकारी नहीं
भा.ज.पा. गौतमबुद्धनगर में "संगठन पर्व" कार्यशाला का आयोजन, 15 नवम्बर से शुरू होगा मंडल गठन चुनाव
वामपंथी कन्हैया और जिग्नेश आज होंगे कांग्रेसी, क्या होगा परिणाम
IT कंपनियों के लिए यहां बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
खुलासा: कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल कितना सही? एस्ट्राजेनेका ने दी यह जानकारी
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर, डीएम ने की नोएडा के स्कूलों के  संचालकों व प्र...
महाराष्ट्र में 47 बार रंग बदल चुका है कोरोना वायरस, तीसरी लहर होगी घातक
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, चोरी के नकदी रुपये, स्कूटी और अवैध हथियार बरामद
कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
सावन में शिव पूजन की पौराणिक महत्ता: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को लेकर शिवपुराण की खास व्याख्या