किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम, मनोरमा ने जीता रजत, मीत ने किया स्वर्ण पर कब्जा

वाराणसी में आयोजित 68वीं यूपी स्टेट खेलकूद प्रतियोगिता में किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज, अजायबपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए स्कूल, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा मनोरमा ने अंडर-14 श्रेणी की बाधा दौड़ में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया, वहीं उनके बड़े भाई मीत भाटी ने इसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मीत और मनोरमा दोनों भाई-बहन ओम प्रकाश के संतान हैं और अजायबपुर गांव के निवासी हैं।

दोनों छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि से उनके स्कूल में जश्न का माहौल है। कॉलेज प्रबंधक विदेश भाटी एडवोकेट ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि मीत और मनोरमा की सफलता से कॉलेज का गौरव बढ़ा है। प्रबंध समिति के अन्य सदस्य और सभी अध्यापक भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

क्षेत्रवासी भी मीत और मनोरमा की इस उपलब्धि से उत्साहित हैं और उन्हें भविष्य में और भी सफलताओं की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों भाई-बहन ने कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

यह भी देखे:-

मुकुल गोयल बने रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष
शारदा केयर हेल्थसिटी का सराहनीय कदम, पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फेसबुक लाइव में हुए भावुक, कहा- मुझे सुशांत सिंह राजपूत मत बनाओ!
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण यह अध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय में की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की
जिला पंचायत चुनाव के प्रचार में जुटे प्रत्याशी, वार्ड नंबर 4 से सोनू प्रधान के समर्थन में तूफानी दौर...
झूठी शान पर हत्या: चाचा ने युवती के प्रेमी का गर्दन काटा, पढ़ें पूरी खबर
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : मरीजों की संख्या में इजाफा, देखें पूरी रिपोर्ट
GIMS व शारदा अस्पताल में  Covid-19 टीकाकरण का ड्राई रन (अभ्यास) सफलतापूर्वक आयोजित
सिग्मा-4 में बंदरों का आतंक: दहशत में लोग, बच्चों की सुरक्षा के लिए खुद संभाला मोर्चा
कोरोना का बढ़ रहा मामला, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक, सस्ती हुई 33 वस्तुएं , पढ़ें पूरी खबर
Prince Philip नहीं रहे: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति का निधन, शोक में डूबा ब्रिटेन
कोरोना पर वार : डीआरडीओ पानीपत में बनाएगा 500 से 1000 बेड का कोविड अस्पताल
रेनू मेमोरियल ट्रस्ट ने वृद्धजनों के लिए आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, समाज सेवा का संकल्प:...
मिशन रोजगार: दीपावली से पहले सीएम योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा