नोएडा: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस-आबकारी टीम का छापा, 19 पेटी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
नोएडा, 5 नवंबर: आबकारी विभाग और थाना सेक्टर-142 पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-90 स्थित अल्फाथंब में धमक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू अनुरागी (महोबा), विशाल कुमार (अमरोहा), और मोहम्मद सकिर हुसैन (दार्जिलिंग) शामिल हैं। ये सभी बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब बेचने में संलिप्त थे।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-142 में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बरामद शराब: 19 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब/बीयर, यूपी मार्का
