खांबी गांव में देशभक्ति की लहर, शहीद युधिष्ठिर की प्रतिमा का अनावरण

शहीद भगत सिंह के पौत्र यादबिन्द्र सिंह संधु ने किया अनावरण, हज़ारों लोगों ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि

पलवल (हरियाणा), 3 नवंबर: पलवल जिले के खांबी गांव में आज एक ऐतिहासिक दिन बना, जब अमर शहीद युधिष्ठिर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह भावुक अवसर “शहीदे आज़म भगत सिंह” के पौत्र यादबिन्द्र सिंह संधु की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिन्होंने अपने कर-कमलों से प्रतिमा का अनावरण कर भारत माता के सपूत को सम्मानित किया।

सुबह से ही गाँव और क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति का उत्साह उमड़ पड़ा। शहीद युधिष्ठिर के सम्मान में निकाली गई भव्य रैली में बच्चों से लेकर वृद्धों तक सभी ने जोश के साथ हिस्सा लिया। भारत माता की जयघोष और अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की जयकारों से गूंजते इस माहौल में मानो पूरा खांबी देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली का नेतृत्व शहीद के दादा पं. लालचंद ने किया और पूर्व सरपंच हरिदत्त शर्मा व नरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर शहीद के माता-पिता, बिशन शर्मा और चंद्रवती देवी ने अपने पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गर्व से कहा, “हमारे बेटे का बलिदान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता देवी चित्रलेखा ने भी वीर शहीद को नमन करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रभक्ति ही उन्हें सदा अमर बनाएगी। केंद्रीय मंत्री के ओएसडी किरणपाल खटाना, खेल मंत्री गौरव गोत्तम, विधायक हरेंद्र सिंह और दीपक मंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद युधिष्ठिर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंच पर पंडित तोताराम बृजवासी और पंडित तुहीराम खामियाँ की टीम ने पूरे दिन देशभक्ति के गीतों और रागिनियों से समां बांधा। मुख्य अतिथि यादबिन्द्र सिंह संधु ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में चंद्रयान की सफलता पर मनाया गया "चंद्रयान महोत्सव", वक्ताओं ने व्यक्त किए...
यूपीपीएससी: उत्तर प्रदेश में 124 लेक्चरर पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भगत सिंह जैसा जोश और जज्बा युवाओं को आत्मसात करना होगा:ऋषभ शर्मा
AUTO EXPO 2018 : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने AFTEK के 'SCORPION' को किया लॉन्च
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पम्पों पर प्रशासन का छापा , एक पेट्रोल पम्प की यूनिट सीज
आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान, स्थानीय युवकों के रोजगार को लेकर 10 अक्टूबर को धरना
शमसान घाट का प्लास्टर गिरा , ग्रामीणों ने किया हंगामा 
किसान आदर्श इंटर कॉलेज मे शिक्षार्थियों के साथ शिक्षा जागरूकता अभियान
Covid Vaccination: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया राज्यों को वैक्सीन आवंटित करने का ...
20 वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी
IPL 2021 MI vs RCB Match LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और लिन क्रीज पर
CBSE और AICTE ने मिलकर लॉन्च किया ‘Innovation Ambassador’ प्रोगाम, शिक्षकों को इन पैमानों पर दी जाए...
लोकसभा Live: जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा पूर्ण राज्य, वक्त आने दीजिए- अमित शाह। दिया विपक्ष को जवाब
दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटालिटी एक्सपो इंडिया एक्सपो मार्ट में 7 अगस्त से
Breaking: दिल्ली -एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, देर तक लोगों ने महसूस किए झटके
टूटते रिश्तों को जोड़ रहा एफडीआरसी: शारदा यूनिवर्सिटी के सहयोग से पारिवारिक विवादों का समाधान