महिला पर किया कैंची से हमला
नोएडा । थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला के ऊपर एक व्यक्ति ने कैंची से जानलेवा हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को घायल महिला के आती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बरौला गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 3 नवंबर को वह काम करने के लिए घर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। पीड़ित के अनुसार रविवार शाम 7:30 बजे के करीब उनके घर पर महेंद्र आया। उसने उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने कैंची से उसकी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में उसके शरीर पर कई जगह गंभीर घाव हुआ है। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-49 पर अभियोग पंजीकृत है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।