दीपावली पूजन के अवशेषों का करें सही विसर्जन, पर्यावरण को रखें सुरक्षित: पर्यावरणविद् ओम रायज़ादा की अपील

ग्रेटर नोएडा। दीपावली का पावन पर्व अब समाप्ति की ओर है, और इस समय कई लोग पूजा में उपयोग की गई पुरानी मूर्तियों, फूल-मालाओं जैसे अवशेषों का विसर्जन करने की तैयारी कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा ने लोगों से अपील की है कि वे इन पूजन सामग्रियों का विसर्जन तालाबों, नदियों, नालों, पीपल के पेड़ या केले के पेड़ पर न करें। उन्होंने कहा कि इन अवशेषों को खुले स्थान पर या निर्जन जगह में जमीन में दबाकर विसर्जित करना ही सही तरीका है। यह प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा और जिम्मेदारी होगी।

रायज़ादा ने बताया कि नदी, तालाब, और पेड़ों पर इन अवशेषों का विसर्जन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। तालाबों और नदियों में मूर्तियां और फूल फेंकने से पानी में प्रदूषण फैलता है, जिससे जलजीवों और पौधों को भी हानि होती है। वहीं, पीपल या केले के पेड़ पर माला या अन्य पूजन सामग्री डालने से पेड़ की जड़ें खराब हो सकती हैं, जिससे पेड़ सूख भी सकता है।

रायज़ादा का कहना है कि यदि हम वास्तव में प्रकृति प्रेमी हैं, तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे धार्मिक कार्यों से पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ओम रायज़ादा से 9718100213 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोग जागरूक हों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।

यह भी देखे:-

दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू की बड़ी बैठक आज
जेवर क्षेत्र के गांवों में जलभराव से हाहाकार, हरेंद्र भाटी ने सुनाई पीड़ितों की समस्याएं
दयाशंकर गुप्ता को महिला उन्नति संस्था का महाराष्ट्र अध्यक्ष बनाया
लोगों को अन-सोशल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा इंटरनेट मीडिया
सुरेंद्र नागर सियासी खेलों के महारथी तो नहीं !
बजट दिशाहीन एवं भ्रामक : राघवेंद्र दुबे
यमुना में छठ पूजा की अनुमति की मांग: हिन्दू महासभा ने केंद्र और दिल्ली सरकार से किया अनुरोध
फायरिंग करने का मन हुआ तो 10वीं के स्टूडेंट ने पुलिस चौकी से चुरा ली रायफल
Pariksha Pe Charcha 2021: मोदी सर के छात्रों को टिप्स - परीक्षा के नंबर आपकी योग्यता की पहचान नहीं; ...
डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, एक घायल
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में कंबल वितरण कार्यक्रम
लॉकडाउन में एटीएम तोड़ते रंगे हाथ गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी, दादरी विधानसभा के लिए बिजली आंदोलन की शुरुआत
गांव में कमाई: सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से दूसरी मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
संक्रमण के दौर में फिट रहने के लिए योग जरूरी