कायस्थ समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात का पूजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा: यमद्वितीया के पावन अवसर पर रविवार को कायस्थ समाज ने अपने कुलदेवता भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा का आयोजन धूमधाम से किया। इस अवसर पर नवादा स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर, मिहिर भोज सिटी पार्क के निकट भक्तों का तांता लगा रहा।

मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजा और हवन संपन्न कराया। गुरुकुल द म्युजिकोलॉजी फाउंडेशन के बच्चों ने भजन संध्या प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ‘जय चित्रगुप्त यमेश तव शरणागतम’ और भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति से मंदिर परिसर गूंज उठा।

आरती के बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य आरती व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विदित है कि भगवान चित्रगुप्त, यमराज के दरबार में सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। यमद्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग कलम दवात की पूजा कर अपने कुलदेवता की अर्चना करते हैं।

इस कार्यक्रम में कायस्थ समाज के प्रमुख सदस्य संजय श्रीवास्त,निशीथ श्रीवास्तव, अरविंद अस्थाना, राजेश माथुर, अनिल श्रीवास्तव, कर्नल राजेश कुमार वर्मा , विश्वबन्धु निगम, धर्मेन्द्र बच्चन, अरविंद श्रीवास्तव (एडवोकेट), शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित प्रियदर्शन, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर सक्सेना, धर्मेंद्र बच्चन, सहित अन्य चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन ने धार्मिक श्रद्धा और समाज की एकजुटता का संदेश दिया, जहां कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की कृपा प्राप्त करने के लिए अपने सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ किया।

यह भी देखे:-

जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी ने हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली करके प्रधानमंत्री जी की विश...
PCS से IAS बने अफ़सरों का नोटिफिकेशन जारी
दादरी बाईपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
भारतीय किसान यूनियन व रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
गुरुकुल द म्युजिकोलॉजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिर्षि पाणिनि गुरुकुल के बटुकों ने संग...
नवरात्र सेवक दल द्वारा संचालित नवरात्र महोत्सव 2023 की तैयारी शुरू
जनता दर्शन में CM का लोगों को भरोसा, मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा: सीएम योगी
बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
यमुना प्राधिकरण ने 71 कंपनियों के साथ किया 1,01,385 करोड़ रूपए का एमओयू
कल का पंचांग 26 जनवरी 2026 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
किस तिथि और किस दिन एवं किस महूर्त में और कैसे मनाये जन्माष्टमी का महापर्व समझें पंचांग एवं के महाम...
उत्तर प्रदेश में 1000 अत्याधुनिक बसों के जरिए रोडवेज परिवहन का परिदृष्य बदलेगी योगी सरकार
भूखंडों से मिट्टी खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई , जन विश्वास दिवस में ग्रेनो प्राधिकरण के ...
कल का पंचांग, 8 नवंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
कल का पंचांग, 28 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त