ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में हर्षोल्लास से मनी गोवर्धन पूजा, पौराणिक परंपरा को संजोते दिखे श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा वन में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी के निवास पर स्थानीय श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम ने भागवत पुराण की उस ऐतिहासिक घटना की याद ताजा कर दी, जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर वृन्दावन के लोगों को मूसलाधार बारिश से आश्रय दिया था।

इस पर्व को गायों के पालन-पोषण और पर्यावरण के प्रति आभार जताने के दिन के रूप में मनाया जाता है। बृज क्षेत्र के लोग वर्षों से इस पावन परंपरा को उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं, जो आज भी यहां के गावों में विशेष महत्व रखती है।

पारंपरिक विधि से की गई पूजा में, भक्तों ने मिट्टी और गोबर से श्रीकृष्ण की आकृति और गोवर्धन का प्रतीकात्मक निर्माण किया। शाम के समय गोधूलि वेला में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें दूध, घी, खील, खिलौने और बतासे अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने पूजा के बाद परिवार और मित्रों के साथ मिलकर पूरी, कचौड़ी और खीर का आनंद लिया।

इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें मोटे अनाजों की खिचड़ी विशेष पकवान के रूप में बनाई जाती है। देसी घी में बनी इस खिचड़ी का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें सरदार मनजीत सिंह, देवीशरण शर्मा, हरेन्द्र भाटी, मुकेश शर्मा, टी पी सिंह, भीम सिंह भाटी, वेद प्रकाश (बेदू), विजय सिंह, राजेश शर्मा, अनिल चौधरी, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, संजीव अग्रवाल, हर्ष भाटी, विनोद सोलंकी, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, योगेश कौशिक, सुनील भाटी, आशुतोष, सोनू यादव, सुरेंद्र सकलानी, राजेश मागेराम, और सुरेंद्र परसाद जैसी गणमान्य हस्तियां शामिल रहीं।

गोवर्धन पूजा के इस आयोजन में, ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने पौराणिक परंपरा को संजोने और सजीव रखने की मिसाल पेश की। इस आयोजन ने न केवल आस्था का परिचय दिया बल्कि बृज की समृद्ध संस्कृति को भी पुनः जीवित कर दिया।

यह भी देखे:-

रावण जन्म स्थली बिसरख धाम से श्री राम मंदिर भूमि पूजन एवं निर्माण हेतु अयोध्या भेजी गयी पवित्र मिट्ट...
महाकुंभ की दिव्यता से अभिभूत देश-विदेश के श्रद्धालु, बोले—आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का अद्भुत अवसर
कल का पंचांग, 10 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 14 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
आई० टी० एस० इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा ने दिव्य रूप में मनाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : प्रभु श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाए, भावविभोर हुए दर्शक
आज का पंचांग, 6 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 17 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आर्षायण ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति महोत्सव, 21 कुण्डीय यज्ञ में लोगों ने दी आहुति
कल का पंचांग, 1 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जानिए, चैत्र नवरात्र का मुहूर्त, नवरात्र का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक-महत्व
आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
कल का पंचांग, 22 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त