अब “पद्मावत” पर खौला राजपूतों का खून, बाईक रैली निकलकर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा (शशांक सिन्हा) रविवार को राजपूत समाज के हज़ारों लोगों द्वारा जेवर के रबूपुरा से लेकर नोएडा तक जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। जिसमे भारी जनसंख्या में समाज के सैंकड़ों लोग मोटर साइकिलों व कारों पर सवार होकर “पद्मावत” के विरोध में रैली निकली। जिसका नेतृत्व राजपूत उत्थान सभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य केवल फ़िल्म “पद्मावत” को बैन करने के लिये था।

प्रदर्शनकारियों ने कई गांवों निलोनी मिर्जापुर, दनकौर, कनारसी, लड़पुरा, कासना आदि के बीच से होते हुए ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में जय राजपूताना के नारों के साथ उदघोष किया। इसके बाद रैली परीचौक से होते हुए नोएडा जाकर जीआईपी मॉल पहुंची और बिग सिनेमा के मैनेजर को ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश के निकाय चुनाव व गुजरात चुनावों से पहले मुख्यमंत्री योगी ने विवादित फ़िल्म को प्रदेश में प्रदर्शित नहीं करने के पक्ष में में थे। खुद उपमख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान फ़िल्म को बैन करने की बात कही थी। अब चुनाव होने के बाद उनका कोई स्पष्ट कथन नही आ रहा है। धीरज सिंह ने ये भी बताया कि आज क्षत्रिय समाज शांतिपूर्ण तरीके से सिनेमाघरों के मालिकों और प्रशासन को निवेदन कर रहा है कि विवादित फ़िल्म पद्मावती को प्रदेश में ना प्रदर्शित होने दें और साथ ही चेतावनी देता है कि यदि फ़िल्म प्रदेश में प्रदर्शित होती है तो इसके सरकार को बुरे अंजाम भुगतने पड़ेंगे। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा यहीं नही थमा। उन्होंने इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद के शिप्रा मॉल व आदित्य मॉल में भी सिनेमा में घुसकर विवादित फ़िल्म के पोस्टर खोजा। हालाँकि प्रदर्शकारियों को कोई कथित फ़िल्म का पोस्टर नही मिला और सभी ने सिनेमाघरों में चेतावनी देते हुए निकल गए। इन प्रदर्शनकारियों में ग्रेटर नोएडा के साथ साथ दिल्ली एनसीआर के राजपूत समाज के लोग शामिल हुए।

इन राजपूत समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संदेश भी दिया कि जिस तरह से माँ या बाप का नाम बदल देने से माँ बाप नही बदलते उसी तरह पद्मावती फ़िल्म का नाम मे परिवर्तन करने से विवादित फ़िल्म को देखने का लोगों का दृष्टिकोण नही बदलेगा। जल्द से जल्द फ़िल्म को बैन करें अन्यथा देश मे अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। मौके पर राजपूत उत्थान सभा के जिला प्रभारी मनोज भाटी मुरादगढ़ी, जिला संयोजक जिद्दी ठाकुर, क्षत्रिय समाज संगठन के अध्यक्ष राकेश चौहान, विराट चौहान, दिवाकर राजपूत, गोपाल देव रावल, दीपक रावत, आदित्य चौहान, कपिल रावल, रवि चौहान, निक्की बनना, राहुल सिसोदिया आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी आज करेंगे किसानों से संवाद, 35 किस्म की विशेष फसलें राष्ट्र को करेंगे समर्पित,
डीएम गौतम बुद्ध नगर ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
परेड करते हुए सिपाही की मौत
शिक्षक ही हैं राष्ट्र और बच्चों के भविष्य के निर्माता:धीरेंद्र सिंह विधायक
कूड़ा निस्तारण का इंतजाम न करने पर तीन पर जुर्माना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर बैठक
फौज में भर्ती होने की चाहत में घर छोड़ भागा किशोर, पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल ढूंढ निकाला
ग्रेनो प्राधिकरण में शुरू हुआ ई-ऑफिस सिस्टम, अब फाइलें ऑनलाइन होंगी अप्रूव्ड
योग और स्वास्थ्य : योग-मुद्रा, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
महिला उन्नति संस्थान: हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (MMGRY) के तहत ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
जरूरतमंद बच्चों को रोजगार दिलाने में फिक्स बीएमजी संस्थान निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
गोयनका पब्लिक स्कूल के नन्हे कदमों ने राजघाट पर गांधीजी के विचारों को छुआ
राम जन्म से अयोध्या में दौड़ी खुशी की लहर : ग्रेटर नोएडा साइट-4 में रामलीला का भावपूर्ण मंचन
Delhi AQI Today: वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, एक्यूआई लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में