भगवान रामलला के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलाए श्रद्धा के दीप

श्रीराम मंदिर पहुंचे गोरक्षपीठाधीश्वर, श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद पहला दीपोत्सव

श्रीराम मंदिर प्रांगण में प्रज्जवलित किए गए हजारों दीप, अपलक निहारते रह गईं आंखें

अयोध्या, 30 अक्टूबरः 22 जनवरी 2024 को रामलला 500 वर्ष बाद अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हुए। इसके बाद 30 अक्टूबर को पहला दीपोत्सव हुआ, जब लला स्वयं के महलों में विराजमान होकर अपनी नगरी को अपलक निहारते रहे। अयोध्या का सौंदर्य देख रामलला खुद भी भाव-विह्वल हो उठे। योगी सरकार के आठवें दीपोत्सव में राममंदिर की अनुपम छटा हर किसी को आह्लादित कर रही थी।

रामलला की मौजूदगी में बुधवार को पहला दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम श्रीराम मंदिर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन किया, फिर उनके चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीप जलाए। वहीं मंदिर प्रांगण में हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, विनोद जी आदि भी रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, इंपीरिया स्ट्रक्चर सोसाइटी पर 10,500 रुपये का जुर्माना
आपातकाल: लोकतंत्र सेनानियों में 80% से अधिक संघ के कार्यकर्ता थे - श्री रामलाल
पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, दूसरा फरार होने में सफल
प्रसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ विंग अमित खारी ने थामा भाजपा का दामन
ग्लोबल कॉलेज परिवार ने मनाया शिवरात्रि, जगत के कल्याण को नीलकंठ कहलाये.
इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प मेला "स्प्रिंग 2019" का आगाज
Tokyo Olympics: आज से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ', कब-कहां और कैसे देखें उद्घाटन समारोह की LIVE स्ट...
महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान
पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत है त्रिपुरा की विजय : महेश शर्मा
MotoGP™ Bharat to kickstart “Road to MotoGP™” with a series of city tours, Hyderabad chapter takes o...
नेशनल डांस स्पोर्ट विजेता विक्की गौतम का  किसान एकता संघ ने किया भव्य स्वागत
NEFOMA ने डा० महेश शर्मा को दी बधाई , होम बायर्स को मिला ये भरोसा, पढ़ें पूरी खबर
भारत की अफसर बिटिया, जिसने इमरान को मुंहतोड़ जवाब दिया
कल का पंचांग, 4 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सिटी हार्ट अकादमी में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व।
इंडसफूड 2025: चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग को भारत के विकास का अहम हिस्सा बताया