प्रकाशपर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

इस वर्ष दीपावली का पर्व ऐतिहासिक और अभूतपूर्व, अयोध्याधाम में भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि पर बने नव्य-भव्य-दिव्य मन्दिर में भी असंख्य दीप प्रज्ज्वलित होंगे

लखनऊ : 30 अक्टूबर, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस वर्ष दीपावली का पर्व ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। भगवान श्रीरामलला 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद अपने धाम में विराजमान हुए हैं। अयोध्याधाम में भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि पर बने नव्य-भव्य-दिव्य मन्दिर में भी असंख्य दीप प्रज्ज्वलित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 13 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
छठ पूजा के पावन अवसर पर डी.डब्ल्यू.पी.एस. परिसर में भक्ति और संस्कृति का संगम
कल का पंचांग, 3 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 9 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बम बम भोले के जयकारों से गूंजा जहांगीरपुर क्षेत्र
कल का पंचांग, 28 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन
मोक्षनगरी वाराणसी बनेगी पहली नगरीय "रोपवे सिटी", 2024 से पर्यटक ले सकेंगे आनंद
कल का पंचांग, 8 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रामकथा में भगवान राम और मुनि भारद्वाज संवाद का हुआ मार्मिक वर्णन
ग्राम दुजाना में शारद दुलर्भ अखण्ड यज्ञ का होगा आयोजन
कल का पंचांग, 9 नवंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 28 फरवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 22 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 30 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 24 नवंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त