दीपावली पर मूर्तियों के बजाय चित्रों से करें गणेश-लक्ष्मी की पूजा: पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा की अपील

मूर्ति विसर्जन से जल प्रदूषण और अपमान का खतरा, हर वर्ष एक ही चित्र से करें पूजा

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले ओम रायज़ादा ने इस दीपावली पर लोगों से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के बजाय उनके चित्रों से पूजा करने का आग्रह किया है। रायज़ादा का कहना है कि हर वर्ष पूजा के बाद इन मूर्तियों को फेंक दिया जाता है, जिससे न केवल इनका अपमान होता है बल्कि जलाशयों में भी प्रदूषण फैलता है। विसर्जित की गई मूर्तियों पर कुत्ते जैसे जानवर पेशाब कर देते हैं, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचती है और पर्यावरण भी प्रभावित होता है।

उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और धातु से बनी मूर्तियों का उपयोग न करने की अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष एक ही चित्र से पूजा की जा सकती है, जो न केवल श्रद्धा बनाए रखेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा। रायज़ादा ने इसे समझदारी का निर्णय बताते हुए कहा, “दीपावली पर नई मूर्तियाँ लाने के बजाय एक स्थायी चित्र अपनाएँ और जल, मिट्टी एवं धार्मिक भावनाओं का संरक्षण करें।”

दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ओम रायज़ादा ने अपना संदेश लोगों तक पहुँचाने के लिए व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर यह संदेश साझा किया है।

यह भी देखे:-

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की नागरिकता संशोधन विधेयक शांति अपील
लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, राहुल बोले- SC के दो जज करें ...
तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम उत्तर क्षेत्र ने किया वार्षिक अधिवेशन फ़रीदाबाद टीम ने जीता बेस्ट ब्रांच का ...
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ईएसवीसी-3000 का भव्य समापन, सौर और इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक ने किया मंत्...
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
कार व बाइक की हुई जबरदस्त भिडंत, एक की मौत
सोसायटियों के इनर्ट वेस्ट और गांव व सेक्टरों का कूड़ा उठाने का इंतजाम जल्द
अधिवक्ता अभिषेक चौधरी और अनिल अग्रवाल की पहल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘गौ सेवा’ अभियान शुरू
पार्कों में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वेस्ट से बने बेंच व ट्री गार्ड
एनटीपीसी दादरी में उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जिलाधिकारी ने जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को दिया सफल होन...
आज का पंचांग, 20 अगस्त 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मूहुर्त
COVID-19: मुश्किल वक्त में मुकेश मासूम बने अपने गांव का सहारा
"GNIT कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का शारदा हॉस्पिटल दौरा, वास्तविक क्लीनिकल अनुभव से समृद्ध ह...
ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जीएनकैप) ने भारत में शुरू किया ‘स्टाॅप द क्रैश’ अभियान
अवधेश अग्रवाल आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम' 2022 स्वागत समिति के अध्यक्ष मनोनीत