सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 29 अक्टूबर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह दौड़ दी एथलेटिक्स फ्यूचर एकेडमी में संपन्न हुई, जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी और विशिष्ट अतिथि दादरी ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र भाटी रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा के जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर ने किया।

दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर शेखर भाटी (साकीपुर), द्वितीय स्थान पर निखिल भाटी (बोड़ाकी), और तृतीय स्थान पर सुजात सैफी (सूरजपुर) रहे। महिला वर्ग में मोनिका कैमराला (भोगपुर) ने प्रथम, खुशी अवाना (नोएडा) ने द्वितीय, और शीतल नागर (डेरी मच्छा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि गजेंद्र मावी ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा, “आज हम जो एकीकृत भारत देख रहे हैं, वह सरदार पटेल की तपस्या का परिणाम है। हमें स्वस्थ भारत और एक भारत की दिशा में आगे बढ़ना है, क्योंकि स्वस्थ राष्ट्र से ही विश्व गुरु बनने का सपना साकार होगा।”

इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य प्रमुख नेता और कई प्रतिभागी एवं एथलीट भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दौड़ में उत्साह से भाग लिया।

यह भी देखे:-

किसानों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भड़के तमाम किसान संगठन , संयुक्त रूप से व्यापक आंदोलन करने की दी ...
कोरोना: Monoclonal Antibody Therapy हो सकती है कारगर, 12 घंटे में ही ठीक हुए मरीज
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूटने आये बदमाश एनकाउंटर में घायल
फर्जी कॉल सेंटर के मध्यम से नोएडा में बैठकर विदेशी लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीपीयू , डायल...
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने फि‍र बुलाई बैठक, मुख्‍यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को हालात...
महाशिवरात्रि में बम-बम काशी की तस्वीरें: हर-हर महादेव के उद्घोष, रात से ही बाबा विश्वनाथ के दरबार के...
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दनकौर कोतवाली पुलिस को सौंपा ज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जानें अब तक कितने कर्मचारी हुए संक्रमित
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बच्चे का किडनैपर
दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: रिकॉर्ड समय में रनवे तैयार, इंडियो विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग
टी-20 विश्व कप 2021: करीब ढाई साल बाद फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एक ही ग्रुप में मिली जगह
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विजय सिंह पथिक की जयंती मनाने की तैयारियां, बड़ी धूमधाम से हों...
उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बने अवनीश सक्सैना, बार एसोसिएशन ने भावुक विदाई समारोह में दी शुभकामनाए...
'रावण' के निधन पर दुखी हुए लक्ष्मण और सीता, शेयर किया इमोशल पोस्ट
शारदा युनिवर्सिटी में महिला शिल्पकार को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन