नोएडा से गिरफ्तार हुआ सलमान खान को धमकी देने वाला, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को फोन पर धमकियां देने वाले व्यक्ति को आखिरकार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों सलमान खान के साथ ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को भी लगातार धमकियां मिलने का सिलसिला जारी था। इन धमकियों को लेकर मुंबई पुलिस लगातार सतर्क थी और मामले की जांच में जुटी हुई थी।

आज मुंबई पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से 20 वर्षीय गुफरान को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने जानकारी दी कि गुफरान के साथ मोहम्मद तैयब, जो दिल्ली का निवासी है, को भी बांद्रा, मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

मुंबई पुलिस ने फिलहाल इस गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय मीडिया से कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद तैयब फोन के जरिए सलमान खान को धमकी दे रहा था। सर्विलांस तकनीक का उपयोग कर उसे ट्रेस किया गया और इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सलमान खान को मिल रही इन धमकियों ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में हलचल पैदा कर दी है। पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित कार्रवाई इस गंभीर मामले में राहत की बात है।

यह भी देखे:-

धरा गया भूमाफिया "मुखिया ", बिसरख पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी की बाईक व हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
तस्करी में जब्त लाखों रुपये का शराब जब्त किया गया
लिफ्ट दे कर बच्चे से किया रेप तो छात्रा से प्रयास , आरोपी हुए गिरफ्तार
फर्जी फाइनेंस से लग्जरी कारों की ठगी का भंडाफोड़, नोएडा पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्त दबोचे
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया गहन सर्च अभियान, भारी मात्रा में शराब की पेटियां जब्त 
6 भू-माफिया गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
22 वर्षीय युवक का शव मिला 
फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने दो युवतियों समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार, नोएडा में बैठकर ...
बिसरख पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या
पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल, लूट ली चेन, अवैध हथियार समेत बाइक बरामद
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
कामांध पत्नी ने लिखी पति के कत्ल की खौफनाक साजिश, साजिश में सहयोगी बना अवैध सम्बन्ध वाला आशिक़
कासना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से इनामी अपराधी गिरफ्तार
रेजिडेंट से मारपीट करने का आरोपी बाउंसर गिरफ्तार