योग और स्वास्थ्य: पेट के लिए महत्वपूर्ण एक्सरसाइज , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

☀ योग और स्वास्थ्य ☀

पेट के लिए मात्र 10 एक्सरसाइज जो पेट की शक्ति को बढ़ा कर पेट को सम अवस्था में रखते हुए पेट सम्बंधित सभी समस्याओं को दूर करे –

आगे क्रमशः उदर-शक्ति-विकासक क्रिया नं. 10 की तीन क्रियाऐं , इस प्रकार से करें।

उदर-शक्ति-विकासक क्रिया नं. 10
(नौलि)
स्थिति –
दोनों पैरों में एक हाथ का अंतर रखकर खड़े हों, दोनों हाथों को नीचे झुककर घुटने पर स्थापित करें।

1- मध्यनौलि

क्रिया विधि:

1- मध्यनौलि: – नाक से श्वास को बाहर निकालकर पेट को खाली करें। आंतरिक शक्ति से खाली पेट को आगे-पीछे हिलाएँ। श्वास लेने की इच्छा होने पर पेट का हिलाना बंद करें, इस विधि को मध्य नौलि कहते हैं।

2- वाम नौलि:
क्रिया विधि:
पुनः श्वास को बाहर निकालें, पेट को खाली करें, आंतरिक शक्ति से खाली पेट को, दाहिने घुटने को किंचित दबाते हुए, बाएँ से दाएँ यथाशक्ति घुमाएँ। श्वास लेने की इच्छा होने पर क्रिया को बंद करें। इसे वाम नौलि कहते हैं।

3- दक्षिण नौलि
क्रिया विधि:
श्वास को बाहर निकाल कर पेट को खाली करें। बाएँ घुटने को किंचित दबाते हुए आंतरिक शक्ति से खाली पेट को दाहिने से बाएँ घुमाएँ, श्वास लेने की इच्छा पर क्रिया समाप्त करें, इस विधि को दक्षिण नौलि कहते हैं।

क्रिया नं. 1 से 10 तक के लाभ-

1. पेट के रागस्त विकार दूर होते हैं।

2. पेट के समस्त अंग शक्तिशाली बनते हैं।

3. पेट का मोटापा कम होता है।

4. साधक दीर्घ आयु वाला बनता है।

5. पाचन संस्थान अपना कार्य तीव्र गति से करता है।

6. नाभि केंद्र को ठीक रखने में सहायक है।

7. रक्त का संचार भली भाँति होने लगता है।

8. शरीर की सगस्त नाड़ियाँ शुद्ध बनती है।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

निपाह वायरस : क्या यह अगली महामारी हो सकती है? जानें क्यों जताई जा रही ये आशंका
दिल्ली-गाजियाबाद के कई मार्गों पर भारी ट्रैफिक, एनएच-9 और एनएच 24 के सभी छह लेन बंद
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में "नववर्ष शुभारंभ उत्सव" का भव्य उद्घाटन, दो दिन तक मनोरंजन और सांस्कृतिक ...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 10 हजार रुपये का जुर्माना
 सेक्टर 82 पॉकेट 7 में हार्टिकल्चर विभाग की लापरवाही पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी
वृक्षारोपण महाकुम्भ : ग्रेनो प्राधिकरण लगाएगा 80 हज़ार पौधे, आज से शुरू हुआ अभियान
BISLD संस्थान द्वारा पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर किया जागरूक l
गरीब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन संपन्न
जीबीयू में चारदिवसीय विपस्सना कार्यशाला का उद्घाटन
शांति और प्रेम के साथ ऐस सिटी का चुनाव कराके निवासियों ने दिया एकता का संदेश
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर  नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी  निलंबित, पढ़ें पूरी खबर 
उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से इकाई के कब्जे तथा देनदारी के विवाद का समाधान हुआ
रन फॉर जी 20 में जमकर दौड़े शहरवासी पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों के साथ लगाई दौड़, लखनऊ में सीएम य...
महिलाओं को लेकर जा रही स्टाफ बस पलटी , एक महिला कर्मचारी की मौत, कई घायल
रेरा कॉन्क्लेव को लेकर बायर्स के साथ हुई चर्चा