करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
ग्रेटर नोएडा : आज बिलासपुर स्थित एच. एस. फार्म हाउस में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।जिसमे तुगलपुर निवासी संजय भैय्या को संगठन का जिला संरक्षक बनाया गया वही एड्वोकेट अजय रावल को जिला उपाध्यक्ष, ठसराना के ग्राम प्रधान जगन प्रधान को जिला महासचिव, एडवोकेट दिनेश भाटी को जिला प्रवक्ता,विधि सलाहकार के पद पर एडवोकेट परविन्द्र तंवर को नियुक्त किया गया,अरुण नागर व एडवोकेट रवि अवाना को संगठन सलाहकार मंत्री व राकेश नागर को दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही जीत सिंह बैसोया को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विकास नागर,प्रदीप कुमार को नियुक्त किया गया।
संगठन के जिला अध्यक्ष मा.दिनेश नागर ने बताया कि संगठन की जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए नये सदस्यो की नियुक्ति की गयी।जिन्होंने भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ ली।नवनियुक्त पदाधिकारियो ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वो पूरे तन-मन-धन से निभाएंगे।
इस दौरान जतन भाटी, आलोक नागर, जिला अध्यक्ष मा.दिनेश नागर,बृजेश भाटी,प्रेम प्रधान, मोहित नागर,दीपक कुमार,मनीष कुमार,अभिषेक सिंह व संदीप फौजी आदि मौजूद रहे।