सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा: हरियाणा के अनंगपुर गांव निवासी अभिषेक भड़ाना को सिविल जज बनने पर ग्रेटर नोएडा के चुहडपुर खादर में जोरदार स्वागत किया गया। चौधरी धीरज सिंह भाटी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों, नौजवानों और करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभिषेक भड़ाना को पगड़ी पहनाकर, फूलमाला, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अभिषेक भड़ाना ने पीसीएस जे परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है। सिविल जज बनने के बाद अभिषेक के ननिहाल चुहडपुर खादर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके इस उपलब्धि का भव्य स्वागत किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि अभिषेक ने सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचकर क्षेत्र और अपने गांव का नाम रोशन करें।

इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति—धीरज सिंह भाटी, बाबूजी भागीरथ, मेहरचंद प्रधान, ब्रह्म सिंह मास्टर जी, पूर्व प्रधानाचार्य बालेश्वर नागर, ज्ञानी भाटी, रणवीर सिंह, हृदय कसाना, शशांक भाटी, रामकुमार भाटी, रघुराज भाटी, हेमचंद प्रधान, धर्मेंद्र आर्य, जगदीश प्रधान, सिंहराज, राम सिंह नेताजी, रिंकू टाईगर, राजू नागर, शरदा भाटी, जुग्गी प्रधान, रोहतास, देशपाल भाटी, नरेंद्र भाटी और कपिल भाटी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करे प्राधिकरण : गोल्डन फेड...
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोषाध्यक्ष मीडिया को करेंगे संबोधित
हम सभी को साथ लेकर एक ऐसे प्रदेश का निर्माण करना चाहते हैं, जिसका सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ...
AUTO EXPO 2018 देख खिल उठे सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे, मिला नि:शुल्क प्रवेश
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एएसीएसबी टीम का भव्य स्वागत – वैश्विक शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में महत्...
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
पहली बार पीएम मोदी को लेकर विदेशी सरजमीं पर उड़ा VVIP विमान 'एयर इंडिया वन', जानें इसकी खासियत
YAMUNA EXPRESSWAY पर पेड़ काटने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
आंगनवाड़ी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
यूपी : योगी कैबिनेट में जितिन प्रसाद और एके शर्मा बनाए जा सकते हैं मंत्री
बंगाल चुनाव: घायल ममता बनर्जी 15 मार्च से देंगी विपक्ष को 'चोट', करेंगी ताबड़तोड़ रैलियां
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
Coal Scam News: डोमको प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बिनय प्रकाश समेत 3 दोषी करार, सजा पर बहस आज
जूनियर डीपीएस द्वारा डेंटल चेकअप का आयोजन
कृषि कानून के खिलाफ ट्रेन रोकने दनकौर स्टेशन पहुंचे बीकेयू के कार्यकर्ता