उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल की सख्त कार्रवाई, 50 कुंतल नकली खोया और मिठाई के साथ गिरोह का भंडाफोड़, 14 हिरासत में

आजमगढ़ जिले में दीपावली के मौके पर नकली खोया और मिठाई बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल के नेतृत्व में पुलिस ने 50 कुंतल से अधिक नकली खोया और मिठाई जब्त की।

आजमगढ़ जिले में दीपावली के मद्देनजर नकली खोया और मिठाई बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 50 कुंतल से अधिक नकली खोया बरामद किया। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, सीओ गौरव कुमार, और कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय की टीम ने एक बड़ी छापेमारी करते हुए यह बरामदगी की है।

एक वर्ष से चल रहा था नकली मिठाई का कारोबार

जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के धर्मूनाला में प्रवेश मौर्या के गोदाम और कोट मोहल्ला में प्रधान अवधेश कुमार यादव के गोदाम में यह नकली मिठाई का निर्माण पिछले एक साल से हो रहा था। खाद्य विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जिससे इस जहरीले मिठाई के निर्माण की जानकारी वे जुटा नहीं सके। जिले के खाद्य विभाग के अधिकारी इस छापेमारी से पूरी तरह से अनजान रहे और इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने में असमर्थ थे।

पेंट और केमिकल से बना रहे थे जहरीली मिठाइयाँ

मुख्य आरोपी हरिओम, जो कि आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है, अपने साथी विकास (जो भी आगरा का निवासी है) के साथ मिलकर पेंट और केमिकल का उपयोग कर नकली मिठाईयों का निर्माण कर रहा था। इन मिठाईयों में पेंट और केमिकल का इस्तेमाल किया गया, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा है। फैक्ट्री में काम कर रहे लगभग एक दर्जन लोग भी आगरा से बुलाए गए थे।

पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि दीपावली के मौके पर मिठाईयों की दुकानों से बड़े आर्डर मिलने के बाद नकली मिठाईयों का निर्माण तेज कर दिया गया था।

शहर से लेकर गाँव तक थी सप्लाई

आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि इन नकली मिठाइयों को शहर के प्रमुख बाजारों, सठियांव, बूढ़नपुर, अतरौलिया, कप्तानगंज और शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था। शहर और आसपास के बड़े व्यापारी इन मिठाईयों को खरीदते थे।

50 कुंतल से अधिक नकली मिठाई बरामद

पुलिस को छापेमारी में 25 कुंतल मिल्क केक, 15 कुंतल डोडा बरफी और 10 कुंतल से अधिक पेड़ा मिला। साथ ही, बड़ी मात्रा में सोडियम फार्मेलडेहाइड और सल्फर ऑक्सीलेट भी जब्त किया गया, जो इस मिठाई को जहरीला बना रहे थे। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपलिंग की।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल

एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने कहा कि इस गिरोह में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस मामले से यह स्पष्ट हो गया है कि नकली खोया और मिठाई बनाने वाले इस गिरोह का नेटवर्क जिलेभर में फैला हुआ था, जो त्योहार के मौके पर जनता के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डालने का काम कर रहा था।

यह भी देखे:-

किसानों ने किया सालारपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
उत्तर प्रदेश : पेट्रोल 94.94 और डीजल 86.89 रुपये प्रति लीटर, दीपावली उपहार
महाकुंभ में हुए हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत, 90 घायल
चुनाव के दौरान लोगों से किये गए वादे पूरे किये जाएंगे - लता सिंह नव निर्वाचित चैयरमैन
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
महामारी पर वार : दिल्ली के ताहिरपुर में खुला पहला कोरोना रैपिड रेस्पांस सेंटर
पुलिस एनकाउंटर में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, भारी मात्रा में हथियार और चोरी का सामान बरामद
डीएम करेंगे प्रतिदिन समीक्षा, पिछड़ रहे जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
2027 तक बाल श्रम मुक्त होगा उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का बड़ा संकल्प
योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे
योगी सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से अनाथ बच्चों को मिल रही नई उम्मीद, लाखों बच्चों का जीवन ब...
बच्चे की चाह में आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिला हुई ब्रेन डेड, छह दिन बाद दम तोड़ा
दादरी-अच्छेजा रोड जल्द होगी दुरुस्त --जन सुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर एसीईओ ने परियोजना विभाग क...
उत्तर प्रदेश: 2030 तक 9 लाख करोड़ के कपड़ा निर्यात लक्ष्य में योगी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम
यू.पी. रेरा की बड़ी पहल: 9 जिलों में ₹3,200 करोड़ की 16 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी