YAMUNA AUTHORITY में वीवो कंपनी जल्द करेगी 6 करोड़ मोबाइल का सालाना उत्पादन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर-24 में वीवो कंपनी जल्द छह करोड़ मोबाइल का उत्पादन सालाना करेगी। प्राधिकरण की तरफ से कंपनी को फेस-एक के लिए आंशिक अधिभोग प्रमाण पत्र यानि कंप्लीशन सार्टीफिकेट जारी कर दिया है। सीसी जारी होने के बाद कंपनी जल्द इकाई को क्रियाशील करने के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद वीवो में मेड इन इंडिया मोबाइल का उत्पादन शुरू हो जाएगा। कंपनी फेस-एक में 6900 करोड़ रूपए का निवेश करेगी, जिसमें करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वीवो इंडिया प्रालि को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने 2015 में 632649 वर्गमीटर का भूखंड का सेक्टर-24 में आवंटित किया था।
कंपनी ने दो फेस में निर्माण कार्य पूरा का लक्ष्य निर्धारित किया है। वीवो का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यमुना प्राधिकरण की तरफ से कंपनी को 252690 वर्गमीटर में फेस-एक का निर्माण कार्य पूरा करके आंशिक अधिभोग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए यीडा में आवेदन जारी किया था । प्राधिकरण की टीम ने वीवो के आवेदन पर मौके पर जाकर मुआवजा किया। मुआवजा करने के बाद सारी प्रक्रिया पूरी पाई गई। इसके प्राधिकरण ने कंपनी को फेस-एक का आंषिक अधिभोग प्रमाण पत्र जारी कर दिया। फेस एक में कंपनी छह करोड़ मोबाइल सालाना उत्पादन करेगी। फेस- दो का निर्माण कार्य पूरा होने पर करीब 15 करोड मोबाइल का उत्पादन सालाना करेगी।

यह भी देखे:-

UPDATE: साइट टॉवर की लिफ्ट गिरी, नौ घायल
लूटपाट करने वाले शातिर गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
मैं से हम के साथ आईआईए के प्रथम ब्रेकफास्ट गोष्ठी का आयोजन
Moto GP रेस का आयोजन किया जाए रद्द- हेलमेट मैन ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति और PMO को लिखा पत्र
धर्म गुरुओं के साथ एसीपी ने की बैठक
एपीजे इंटरनैशनल स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव
'रावण' के निधन पर दुखी हुए लक्ष्मण और सीता, शेयर किया इमोशल पोस्ट
लॉयड बिज़नेस स्कूल इनोवेट एंड एलिवेट: मास्टरिंग एंटरप्रेन्योरियल स्किल्स पर एक अकादमिक इंटरेक्शन सेश...
जनपद गौतम बुद्ध नगर में ग्रेप-3 के नियमों का कड़ाई से कराया जाए पालन: डीएम
बिरौंडी गांव में भारतीय किसान यूनियन नेता पवन खटाना का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत समस्...
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, पीएम मोदी कल ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटर...
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का बड़ा संगठनात्मक फैसला, नमित भाटी बने राष्ट्रीय युवा समन्वयक
सरकार-किसान में ठनी, एमएसपी पर नहीं बन रही बात
नन्हक फाउंडेशन के बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से दिखाई पर्यावरण की महत्ता