YAMUNA AUTHORITY में 200 एकड़ में विकसित होगा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

ग्रेटर नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) विकसित करने की तैयारी है। भारत सरकार की ईएमसी-2 योजना के तहत क्लस्टर को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। कुल 200 एकड़ क्षेत्रफल में यह इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की फार्च्यून 500 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर यानी ईएमसी -2 योजना शुरू की है। इसके लिए भारत
सरकार ने यीडा क्षेत्र का चयन किया है। बताया कि इस तरह की पहले भी एक स्कीम आई थी, जिसमें यी ने मोबाइल कंपनी को 100 एकड़ का भूखंड आवंटित किया था, लेकिन किसी कारणों ने कंपनी विशेष प्रयोजन माध्यम संस्था (एसपीवी) नहीं बना सकी और आंवटित भूखंड को सरेंडर कर दिया। अब भारत सरकार की ओर से दोबारा से ईएमसी- 2 के नाम से यह स्कीम शुरू की गई है। जिसमें सेक्टर-10 में 200 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर को शुरू करने की योजना तैयार हुई है। यीडा को इसके लिए भारत सरकार से 140 करोड़ रुपए मिलेंगे। 31 अगस्त को योजना को धरातल पर उतारने के लिए अनुमति पत्र भी भारत सरकार से प्राप्त हो जाएगा। ईएमसी पार्क विकसित होने के बाद दूसरे देशों से बिजली उपकरण के उत्पादन की निर्भरता कम या फिर खत्म हो जाएगी। फार्च्यून 500 कंपनियों को निवेश करने पर भारत सरकार की ओर से 75 प्रतिशत लैंड सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके अलावा सड़क, सीवर समेत अन्य प्रकार की सुविधा यमुना प्राधिकरण विकसित करेगा। एयरपोर्ट के नजदीक होने से उपकरणों के आयात एवं निर्यात को लेकर भी कोई समस्या नहीं होगी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों ने शहर में नालों पर बने पुलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा बढ़ा...
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में रि - ओरिएंटेशन 2024 का आयोजन
यूपी विधानसभा चुनाव : तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, कम मतदान वाली सीटों के लिए बनाया गया प्लान
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की समृद्धि बनी नेशनल चैंपियन
डिस्काउंट के नाम पर ऑनलाइन दी जा रही है नकली दवाइयां: सुरेश गुप्ता, गौतमबुद्ध नगर केमिस्ट एंड ड्र...
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में अब अधिक एरिया पर निर्माण कर सकेंगे उद्यमी
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर ग्रेनो के उम्मीदों से कराया अवगत
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का चल रहा धरना स्थगित, जानिए क्यों
कश्मीर पर UNGA के मंच से झूठ फैला रहे इमरान खान- भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब
ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों की यात्रा का समापन, श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस ने किया मं...
क्यूपी कॉर्पोरेशन (जापान) का यमुना सिटी में ₹200 करोड़ निवेश प्रस्ताव; 10 एकड़ के फूड प्रोसेसिंग प्ल...
आज गलगोटियास विश्वविद्यालय में आहार बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ
बेरोजगारों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के चार महिलाओं सहित सात गिरफ्तार
यूपी : एटीएस ने यूपी से तीन और को दबोचा, दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ा
एमआरआई प्रक्रिया के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
लूटपाट की नीयत से घूम रहा बदमाश गिरफ्तार