प्रदूषण से बढ़े सांस संबंधी बीमारियां, हर 10 में से 4-5 मरीज परेशान: डॉ. राजेश गुप्ता

नोएडा, 24 अक्टूबर
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार, इस समय हर 10 में से 4-5 मरीज सांस, खांसी, और अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

प्रदूषण का बढ़ता स्तर
सर्दियों के आते ही पराली जलाने, वाहनों की बढ़ती संख्या, निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और उद्योगों के धुएं ने वायु प्रदूषण को सामान्य से कई गुना बढ़ा दिया है। दीपावली में पटाखों से प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। फिलहाल कई जगहों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200-300 के बीच है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

स्वास्थ्य पर गंभीर असर
डॉ. गुप्ता ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, और गले-नाक में जलन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रदूषण के चलते अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) जैसे रोगों के मामलों में 40-50% की वृद्धि हुई है।

दीर्घकालिक जोखिम
लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से दिल का दौरा, फेफड़ों का कैंसर, और तंत्रिका संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों पर इसका असर और ज्यादा गंभीर होता है।

रोकथाम के उपाय
डॉ. गुप्ता ने लोगों को सलाह दी है कि वे वायु गुणवत्ता की निगरानी करें, मास्क पहनें, और खराब हवा के दौरान घर के अंदर रहें। उन्होंने एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने और प्रदूषण से बचाव के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “वायु प्रदूषण से बचाव के लिए जागरूकता और निवारक उपाय अपनाकर ही हम एक स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं।”

यह भी देखे:-

भारतीय हॉकी संघ की अंतरराष्ट्रीय संबद्धता के सौ वर्ष पूरे होने पर गौतमबुद्धनगर में भव्य आयोजन
गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लापता बच्ची की फ्लाईओवर के पास मिली लाश
कोरोनिल पर पतंजलि ने लिया यू टर्न, कहा- कोरोना की नहीं बनाई दवा
मुआवजे के लिए भटक रहे मृत कोरोना योद्धाओं के आश्रित, जिले से सचिवालय तक घूम रहीं फाइलें
वाराणसी :एयरपोर्ट पहुंचा यात्री कोरोना संक्रमित, छह जवान क्वारंटीन
गौतम बुद्ध नगर मे यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए चुने गए 61 केंद्र
जीएलबीआईएमआर में एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण अस्थायी रूप से बंद, जानिए क्या है वजह
पहली बार 307 के आरोपी पर लगाई रासुका, डीएम - एसएसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
रोटी बैंक-एक सेवा, एक प्रयास (हर घर से रोटी,हर घर को रोटी)
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा एनटीपीसी दादरी का अवलोकन
World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले PM मोदी- इथेनॉल 21वीं सदी के भारत की प्राथमि...
ग्रेनो न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार रविंदर जयंत को 8th भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड 2018 से नवाजा गया
भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल
ग्रेटर नोएडा में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से हरियाली की क्रांति: 2.07 लाख पौधों का लक्ष्य पार कर ...