घायल की मदद करना पड़ा गया महंगा, मददगार उलटे पहुँच गया ….
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में ट्रक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पंहुचाने वाले मददगार को महंगा पड़ गया। आरोप है घायल के परिजनों ने उसे दोषी समझकर उसके साथ मारपीट कर दी। और मददगार उल्टा अस्पताल पहुँच गया। इस मामले में शिकायत पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में स्टैलर जीवन सोसायटी में रहने वाले गिरीजा शंकर जोशी 25 मई को अपनी वैगन-आर कार में सवार होकर ऑफिस के लिए निकले थे। सोसाइटी से जैसे ही वो निकले , एक मोपेड बाइक पर सवार होकर जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल को सड़क पर तड़पता देख गिरीजा शंकर जोशी उसे ऑटो में लादकर हल्दौनी मोड़ स्थित बालाजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए बालाजी अस्पताल ने घायल को एडमिट करने से मना कर दिया। इसी दौरान घायल के परिजन भी आ गए। जिसके बाद बाद ये सभी लोग ऑटो में ही कुलेसरा स्थित मोहनराम अस्पताल पहुंचे। यहां भी घायल की हालत देखते हुए एडमिट करने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह सूरजपुर स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने पुलिस के 100 नंबर पर को कॉल कर दी। मैक्स अस्पताल में घायल की मौत हो गई। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी। गिरीजा शंकर ने सोसायटी में रहने वाले अपने साथी अमित पांडे को कॉल कर अपनी कार सोसायटी के अंदर करने को कहा। अमित पांडे ने बाद में बताया कि उनकी कार में कुछ लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं। यह बात उन्होंने मृतक के परिजनों को बताई। परिजनों ने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले उनके लोग नहीं हैं। आरोप है कि इसी दौरान कई बाइकों पर सवार होकर 10-15 लोग मैक्स अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने गिरीजा शंकर पर हमला कर दिया। पीट-पीटकर उनकी छाती की पसली तोड़ दी गई। वह बेसुध हो गए। गार्डों व पुलिस ने उन्हें बचाया। हालत खराब होने चलते पीड़ित को कई दिन नोएडा की जेपी अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा। पीड़ित ने इस मामले में अब सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
यह भी देखे:-
रंग-बिरंगे फूलों से महका ग्रेटर नोएडा, पुष्पोत्सव 2025 का भव्य आगाज
केजरीवाल के विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता
गौतमबुद्धनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए नया पिंक बूथ, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क...
जिला बार एसोसिएशन चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, इन्होने किया नामांकन
कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में 690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग
गलगोटिया विश्वविद्यालय में "स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024" के चौथे दिन जान्हवी सिंह का प्रेरणादायक संव...
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
एनटीपीसी दादरी में स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़ा
कोरोना के चलते रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, रेल सेवाएं की गई बंद , पढ़े पूरी खबर
"एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है" : दीप चंद्रा
पद्मावती के विरोध में प्रर्दशन करने वालो 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज
थानों में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
योग और स्वास्थ्य: वायु-मुद्रा के बारे में बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
29-30 जून के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 14 हजार पौधे रोपने का लक्ष...
3सी' पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना
यमुना प्राधिकरण का घेराव करने जा रहे किसान एकता संघ को रोका
