दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में जीती बाजी

ग्रेटर नोएडा, 23 अक्टूबर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंटर डीपीएस हिंदुस्तानी संगीत (गायन) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों ने उप शास्त्रीय लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता ‘स्वरागिनी’ में देश भर के 152 दिल्ली पब्लिक स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या अवस्थी ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि ऐसी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए विद्यालय में ‘कलाश्री’ संस्था की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों में परंपरागत एवं शास्त्रीय कलाओं का विकास करना है। इस संस्था के माध्यम से बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस जीत से विद्यालय का नाम और भी रोशन हुआ है, जो शिक्षा के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

यह भी देखे:-

मेरठ में खुलेगा नया विश्वविद्यालय, युवाओं के भविष्य को मिलेगा नया आयाम
रात में झगड़ा, सुबह मिला शव… सूरजपुर पुलिस ने खोला हत्या का राज, दर्जी निकला कातिल
जानिए ओलंपिक खेलों में कब से शुरू हुई थी पदक देने की परंपरा
संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन ने किसानों के हक़ के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
अलीगढ़ में मासूम की हत्या के बाद उबाल , जगह-जगह निकला कैंडल मार्च, न्याय दिलाने की मांग
समसारा विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
सीआईएसफ के अमृत महोत्सव में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह "हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पी...
जेपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों  ने सीबीएसई 10वीं  की टर्म 1 की परीक्षा के परिणामों में किया उत्त...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे कार्यक्रम किए रद्द
समाधान दिवस में 164 शिकायतें हुई दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण
शारदा यूनिवर्सिटी व आईआईए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों ने ऑटोमेशन एंड एनर्जी एफिशिएंसी, प्...
हिन्दू जागरण मंच ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व
यूपी में 12 जेल अधीक्षकों के तबादले,
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र (2022-23) का आगाज
एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में  बिना देरी   शैक्षणिक सत्र 2020-21की शुरुआत