यमुना प्राधिकरण में संपत्तियों की दरों में हो सकती है तीन फीसदी की वृद्धि

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण अपनी सभी तरह की संपत्तियों की आवंटन दरों में वृद्धि करने की तैयारी कर रहा है। इससे संबंधित प्रस्ताव 12 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मुहर लगने के बाद नई दरें अप्रैल माह से लागू हो जाएंगी। इसके बाद यीडा सिटी में मकान व उद्योग लगाना और अधिक महंगा हो जाएगा। आवंटन दरों में कम से कम 5 फीसदी का अनुमान है। जेवर के पास निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व फिल्म सिटी की  वजह से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि बाजार दर के मुकाबले प्राधिकरण की आवंटन दर काफी कम है। तीन गुना से अधिक का अंतर है। आवासीय व औद्योगिक सहित सभी श्रेणी में प्रॉपर्टी की मांग लगातार बढ़ रही है । प्राधिकरण द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया है कि आवंटन दर एवं बाजार दर में तीन गुना से अधिक का अंतर है। इसे संतुलित करने के लिए प्राधिकरण आवंटन दर में वृद्धि करने की तैयारी कर रहा है। आगामी बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी प्राधिकरण ने आवंटन दरों में वृद्धि की थी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि निर्माण सामग्री की दरें बढ़ने, विकास कार्य पर होने वाले खर्च, मुआवजा राशि आदि में वृद्धि को देखते हुए आवंटन दरों में वृद्धि की जाएगी। इस बार मामूली वृद्धि की जाएगी।

यह भी देखे:-

बीएसपी से आए विधायकों ने सचिन पायलट समर्थकों को बताया गद्दार, राजस्थान कांग्रेस में और भड़की रार
यूपी: प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है पर ये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का समय - मुख्यमंत्री योगी
समाज सेवी रश्मि पाण्डेय को किया गया सम्मानित
Tokyo Olympic 2020 Live Updates: महिला हॉकी टीम हारी कांस्य
केरल के लड़के ने बनाया माइक-स्पीकर वाला मास्क, डॉक्टरों को संवाद में होगी आसानी
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
यूपी: 24 घंटे में 208 संक्रमित मिले, मुख्यमंत्री बोले- जून में एक करोड़ लोगों को देंगे टीकाकवर
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के गुर्गों को नहीं मिली राहत, अदालत का जमानत देने से इंकार, भेजे गए जे...
पिंकजिम में साड़ी जुम्बा के साथ मनेगा तीज उत्सव, थिरकेंगी महिलाएं
समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्...
ग्रेटर नोएडा महाप्रबंधक ने किया सेक्टरों व गांवों का दौरा
Big Breaking: आगरा में शिवरात्रि पर सुबह सुबह बड़ा हादसा, फीरोजाबाद रोड पर नौ की मौत, झारखंड की है द...
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : आकाश मार्ग द्वारा लंका दहन द्वारा 150 फुट की उँचाई से सजीव चित्...
खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में केक काटकर मनाया फादर्स डे
अब यूपी में तेज हुईं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं, जल्द बढ़ सकता है योगी कैबिनेट का दायरा
देखें VIDEO, जानिए क्यों दोस्तों ने मिलकर किया दोस्त का क़त्ल