उद्यमियों ने उठाई ओटीएस की मांग, नो-ड्यूज में देरी और ट्रैफिक समस्याओं पर जताई नाराज़गी: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की उद्योग सहायक समिति की बैठक

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को उद्योग सहायक समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन और ईकोटेक-12 एसोसिएशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उद्यमियों ने उद्योगों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने की मांग की, जिस पर एसीईओ ने सीईओ से वार्ता कर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

बैठक में उद्यमियों ने पानी की सप्लाई न होने के बावजूद बिल भेजे जाने और नो-ड्यूज जारी करने में देरी जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए और बताया कि नो-ड्यूज, फंक्शनल सर्टिफिकेट और सीआईसी जैसी सेवाओं को और सरल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, उद्योगों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए जल्द ही एसीईओ की अध्यक्षता में एक विशेष समिति बनाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में ट्रैफिक समस्या और हैवी वाहनों की नो-एंट्री की समय सीमा को घटाने जैसी अन्य मांगें भी रखी गईं। वहीं, उद्यमियों ने फंक्शनल सर्टिफिकेट को तेजी से जारी किए जाने पर प्राधिकरण की सराहना की। इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि पिछले छह महीनों में प्राधिकरण के उद्योग विभाग के कार्यों में काफी सुधार हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में उद्योगों को फंक्शनल सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं।

इस बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के साथ प्राधिकरण के महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह उपस्थित रहे। उद्यमियों की ओर से नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, आईआईए से चंचल कुमार, ईकोटेक-12 एसोसिएशन से नरेश कुमार गुप्ता, सुनील दत्त, एसके शर्मा, राकेश अग्रवाल और अमित अग्रवाल सहित कई अन्य प्रमुख उद्यमी शामिल रहे।

यह भी देखे:-

लखीमपुर खीरी कांड: आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
G20 Summit In India : Summit में कौन- कौन लेगा हिस्सा, देखें भारत आने वाले मेहमानों की लिस्ट
औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD को किया निलम्बित, विभागीय जांच एवं कार्...
बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी, सेकेंड पर कौन रहा?
प्रदूषण फैलाने पर चार संस्थाओं पर तीन लाख का जुर्माना, दोबारा गलती करने पर जुर्माने की रकम दोगुनी कर...
सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
जहांगीरपुर में बंदरों से परेशान हैं,कस्बेवासी व व्यापारी
शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी विंग कैडेट्स ने 19 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं के तहत स्वच्छ सरोवर अभियान..
बालकनी से गिरकर पांच वर्षीया बच्चे की मौत  
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में पौधरोपण, नारे लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
साथी हाथ बढ़ाना ने जरूरतमंद लोगों में बनते गए फुटवियर
डीएम मनीष कुमार वर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वयं पहुंच कर ले रहे हैं स्थिति का जायजा
यू. पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश