जीबीयू के छात्र शक्ति सिंह यादव बने ब्रज केसरी, कुश्ती में परचम लहराया

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के एमए बौद्ध अध्ययन के अंतिम वर्ष के छात्र शक्ति सिंह यादव ने मिट्टी कुश्ती संघ द्वारा आयोजित ब्रज केसरी टाइटल प्रतियोगिता में अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 18 जिलों के शीर्ष पहलवानों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में शक्ति सिंह ने सेमीफाइनल में बदरी उर्फ़ आकाश पहलवान (नोएडा) को मात दी और फाइनल में हनी पहलवान को चित्त करके विजेता बने।

शक्ति सिंह को उनकी इस शानदार जीत के लिए भारत्य मिट्टी कुश्ती संघ द्वारा गर्ज और 21,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभागियों के अद्वितीय कौशल को दिखाती है, बल्कि मिट्टी कुश्ती की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन उदाहरण भी बनी।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा ने व्यक्तिगत रूप से शक्ति सिंह और बौद्ध अध्ययन विभाग के शिक्षकों को बधाई दी और शक्ति की जीत पर गर्व व्यक्त किया। शक्ति सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश केशरी का भी ख़िताब जीता है, जिसे उन्होंने लखनऊ कैंट में आयोजित एक विशाल दंगल प्रतियोगिता में अपने नाम किया था। इस जीत के साथ उन्हें 1 लाख रुपये की नगद राशि भी प्राप्त हुई।

कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर 2024 को हरीश इंटर कॉलेज, लखनऊ में आयोजित की गई थी। प्रो. सिन्हा ने शक्ति सिंह को आगे भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनकी भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

बौद्ध अध्ययन की अधिष्ठात्री प्रो. श्वेता आनंद ने शक्ति सिंह को उनकी शैक्षिक और खेल उपलब्धियों के लिए बधाई दी, जबकि विभागाध्यक्ष डॉ. वेंकट चिंतल सिवासई और अन्य शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

सीएम का दौरा: आज बागपत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी, रूट डायवर्ट
हिताची को मिला बड़ा ऑर्डर: नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के लिए 56 एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स ...
शर्मनाक : दो दोस्तों समेत चार ने छात्र के साथ किया कुकर्म , मुकदमा दर्ज
वरिष्ठ पत्रकार ने इस वेबसाईट के खिलाफ किया एफआईआर
इन चीजों से होता है दुनिया का पचास फीसद प्रदूषण, बचाना है तो करने होंगे ये उपाय
सुपरटेक एमराल्ड के ट्विन टावर्स एपेक्स-सियान को 21 अगस्त डिमोलिस किया जायेगा
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
ममता का मास्टर स्ट्रोक- आलापन बंद्योपाध्याय को बनाया अपना मुख्य सलाहकार, अब क्या करेगी मोदी सरकार
यूपी: पीएम मोदी कल करेंगे रामनगरी के विकास की वर्चुअल समीक्षा सीएम योगी भी होंगे शामिल
बिजली बिल में गौतमबुद्धनगर के निवासियों को राहत दे सरकार : एक्टिव सिटिज़न टीम , सीम योगी को भेजा ज्ञा...
क्वाड देशों की पहली बैठक आज: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
पाकिस्तान में धड़ल्ले से बिक रही महिंद्रा 'Thar' की कॉपी, चीन में बनाई गई है ये डुप्लीकेट एसयूवी!
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 13 लोगों पर लगाया गैंगस्टर
पुतिन ने की PM मोदी की नीतियों की तारीफ, मेक इन इंडिया का रूस में भी बजा डंका
चिराग तले अंधेरा: आपस की लड़ाई से टूट रही LJP, तख्तापलट' की पूरी कहानी
कुत्तों का आतंक: सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में आवारा कुत्तों से परेशान लोग