एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग संपन्न

लखनऊ, 22 अक्टूबर 2024: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से संबद्ध सरकारी और सरकारी स्ववित्त पोषित संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पेशल राउंड की काउंसलिंग मंगलवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस काउंसलिंग के तहत CUET-PG के माध्यम से एमबीए, एमसीए, एमसीए लेटरल एंट्री और CUET-UG के माध्यम से बीटेक लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश किया गया।

काउंसलिंग का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य भवन के चौथे तल पर किया गया था, जहाँ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए थे। सबसे पहले, पंजीकृत अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई, जिसके बाद उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया और फिर सीट आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। आवंटन अभ्यर्थियों की च्वॉइस और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया।

सीट आवंटन के बाद, अभ्यर्थियों ने विभिन्न कॉलेजों के लिए बनाए गए 22 काउंटरों पर रिपोर्ट किया, जहाँ उनके दस्तावेज़ों की पुनः जांच की गई। इस दौरान, अभ्यर्थियों से ₹70,000 का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा कराया गया।

काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया माननीय कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में, समन्वयक प्रो. ओपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। उप समन्वयक अभिषेक नागर, डॉ. पुष्कर त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काउंसलिंग को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह भी देखे:-

18 से ऊपर के युवाओं के मुफ्त टीकाकरण अभियान का सांसद प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
किसान एकता संघ संगठन की यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आन्दोलन को लेकर हुई पंचायत
धर्म पब्लिक स्कूल छात्राओं ने रंगोली में भरे अपनी प्रतिभा के रंग
इंडिगो व SRF फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में आवश्यक सामानों का वितरण
नवाचार को मिला संरक्षण का पाठ: जीएल बजाज में पेटेंट जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
गलगोटिया कॉलेज : हीलिंग थ्रू ब्रीथ एंड मेडिटेशन पर एक दिवसीय वेबिनार
‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च
आईआईएमटी के दो कॉलेज में फैक्ल्टी डेवलपमेंट का आयोजन
अयोध्या ने बनाए 5 रिकार्ड, कार्तिक पूर्णिमा पर छठे रिकार्ड की उम्मीद
जीएल बजाज में डांडिया नाईट का आयोजन
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बना सेवा और समर्पण का उत्सव: शारदा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को किया गया सम्...
महाकुम्भ-2025 के लिए परिवहन निगम की तैयारियां पूरी, 350 शटल बसें और 7 मार्गों पर क्विक रिस्पांस टीम ...
आईटीएस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
जम्‍मू-कश्‍मीर से हटी भारतीय सेना तो आएगा 'तालिबान राज', ब्रिटिश सांसद ने दी चेतावनी