सड़क हादसे में महिला की मौत
नोएडा । थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के काशीराम चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रीमती सुशीला उम्र 42 वर्ष बीती रात को काशीराम चौराहे के पास से गुजर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दौराने उपचार उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नेशनल हाईवे 91 पर हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल को सोनू नामक युवक ने नोएडा के जिला अस्पताल में कल भर्ती करवाया था।
