ओखला पक्षी विहार में झील सुखी, विदेशी मेहमान कर रहे हैं कहीं और का रुख

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले पशु पक्षी प्रेमियों को आजकल निराशा हाथ लग रही है। 15 अक्टूबर से विदेशी मेहमान(पक्षी) नोएडा आने लगे हैं, लेकिन ओखला पक्षी विहार स्थित झील के सुखे होने की वजह से उन्हें यहां रहने को आसरा नहीं मिल रहा है। इस कारण विदेशी मेहमान कहीं और का रुख कर रहे हैं।

सर्दियों की शुरुआत होते ही दूसरे देशों में बर्फ पड़ने लगती है। ऐसे में प्रवासी पक्षी पानी की तलाश में नोएडा के ओखला पक्षी विहार, सूरजपुर वेटलैंड में आने लगते हैं और यहां पर बनी झील में रहते हैं। लेकिन अभी आने वाले पक्षियों को यहां पर झील के सुखी होने की वजह से पानी नहीं मिल रहा है।ओखला पक्षी विहार की झील का पानी पूरी तरह सूख गया है।

वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव का कहना है कि झील में यमुना का पानी छोड़ा जाता है। अभी तक पानी छोड़ा नहीं गया है, इसीलिए झील सूखी हुई है। इस बारे में सिंचाई विभाग से बात की जा रही है।वन विभाग के मुताबिक, हर साल यूरोप, अमेरिका, कनाडा, साइबेरिया, तिब्बत और कई देशों से हजारों मील की दूरी तय करके 80-90 प्रजाति के प्रवासी पक्षी ओखला पक्षी विहार आ जाते हैं। झील सुखी होने की वजह से यहां पर पक्षी ठहर नहीं रहे हैं, जिसकी वजह से एनसीआर के पशु पक्षी प्रेमियों को निराशा हाथ लग रही है। पशु पक्षी प्रेमियों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि झील में तुरंत पानी छोड़ा जाए।

यह भी देखे:-

दादरी पुलिस ने मारपीट और धमकी मामले में तीन वांटेड को किया गिरफ्तार
पॉड टैक्सी का टेंडर निकालने से पहले एक और अध्ययन जनवरी
शारदा वि.वि. में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी हुआ लागू
अगले 48 घंटों में दिल्‍ली से यूपी तक कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश
नई पारी की शुरुआत: मंत्री संभाल रहे अपने मंत्रालय का कार्यभार, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने किय...
योगी राज में फर्जीवाड़ा : बेटी नहीं थी फिर भी भेज दिया शादी अनुदान, समाज कल्याण विभाग की कारस्तानी
जिला पंचायत चुनाव: BJP ने लहराया परचम , मैनपुरी के साथ रामपुर में भी जीते
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो कंपनियों को काली सूची में डाला
कोरोनिल पर पतंजलि ने लिया यू टर्न, कहा- कोरोना की नहीं बनाई दवा
सपा अध्यक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- किसानों के साथ लगातार छल कर रही सरकार
NEWS FLASH : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, घायल हुआ बच्चा
शानदार बिजनेस इंक्वाइरी के साथ आईएचजीएफ-दिल्ली मेले के 52वां संस्करण समपन्न हुआ
चीनी निर्यात पर साढ़े दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने का निर्णय
गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों की बड़ी सफलता: एप्पल स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज 2025 में जीते 10 पुरस...
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन से जेल में बंद नेताओं की रिहाई की मांग की, कल दोपहर तक इंतजार के बाद...