दीपावली की रोशनी में झलका जाट समाज का एकता और उत्साह

जाट समाज ने मनाया भव्य दीपावली मिलन कार्यक्रम –

19 अक्टूबर ,शनिवार की शाम को सेक्टर जीटा1 स्थित उत्सव ग्रैंड में जाट समाज ग्रेटर नोएडा की तरफ़ से भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष रनबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल व विशिष्ट स्थिति के रूप में अमित चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ. ओपी चौधरी एवं एडीएम बच्चू सिंह रहे |

मुख्य अथिति चौधरी बाबूलाल ने कहा कि मेहनतकश जाट कौम के खेत खलिहान से लेकर सीमा पर जवान के रूप में योगदान के कारण ही जय जवान जय किसान का नारा लगा । प्रसिद्ध टीवी कवि कुलदीप ललकार ने अपनी हास्य रस एवं वीर रस की कविताओं को सुना कर उपस्थित समाज में जोश भर दिया। समाज के बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई |

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज की स्मारिका का विमोचन भी किया गया| कार्यक्रम का संचालन महासचिव गजेंद्र सिंह अत्री ने किया। इस अवसर पर उदयवीर सिंह श्योरान,जगदीश पाल सिंह,अनिल चौधरी, हरप्रसाद सिंह,जुगेंद्र तालान, वीरेंद्र पूनिया, शिवचरण अत्री, योगेंद्र सिंह, विनोद प्रधान आदि अन्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, मे ओरिएंटेशन " अनध" का आयोजन
बीटा-1 सेक्टर में पानी के कम प्रेशर से परेशान सेक्टरवासी
टॉफी खिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली
यीडा में 10 हेक्टेयर में बनेगा वन्य जीव व पशु बचाव व पुनर्वास केंद्र
ग्रेटर नोएडा: सेन्ट जोसेफ विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
नोएडा एयरपोर्ट को ईंधन सप्लाई करेगी देश की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी, हुआ समझौता
जीएलबीआईएमआर में एक दिवसीय विशेषज्ञ वार्ता सम्मलेन "उमंग" का आयोजन
रेल विहार सोसाइटी चुनाव सम्पन्न, उमेश चन्द्र निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए
"मॉम 2" की शूटिंग हुई शुरू, जेवर फिल्म सिटी में गूंजी पहली “एक्शन” की आवाज
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
ग्रेटर नोएडा की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित, एक्टिव सिटीजन टीम ने अथॉरिटी से ठोस कदम उठाने की अपील की...
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...
कनेक्टिविटी का रिकॉर्ड स्थापित करेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पड़ने वाला दबाव घट...
दिल्ली: केजरीवाल शुरू करेंगे 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम, सोनू सूद होंगे ब्रांड एंबेसडर
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में गूंजा गुरुकुल बागेश्री का सुर, पीएम मोदी ने की सराहना