योग और स्वास्थ्य : पूर्ण भुजा शक्ति विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
योग और स्वास्थ्य
पूर्ण भुजा शक्ति विकासक
☀ स्थिति विधि-
समावस्था में खड़े रहें।
(क) अँगूठा छिपाकर बाएँ हाथ की मुट्ठी बंद करें, मुट्ठी खड़ी रखें, हाथ को कंधे के सामने जमीन के समानांतर फैलाएँ, हाथ को कड़ा करें, श्वास खींचकर रोकें, हाथ को चक्राकार दस बार ऊपर से नीचे घुमाएँ, कोहनी से हाथ को मोड़कर श्वास छोड़ते हुए हाथ को सामने फेंकें।
(ख) भाग ‘क’ के समान बाएँ हाथ को नीचे से ऊपर दस बार घुमाएँ, कोहनी से हाथ को मोड़कर श्वास छोड़ते हुए हाथ को सामने फेंकें।
(ग) अँगूठा छिपाकर दाहिने हाथ की मुट्ठी बंद करें, कंधे के सामने हाथ को जमीन के समानांतर फैलाएँ, श्यास खींचकर रोकें, दाहिने हाथ को चक्राकार में दस बार ऊपर से नीचे घुमाएँ कोहनी से हाथ मोड़कर श्वास छोड़ते हुए हाथ सामने फेंकें, क्रिया समाप्त करें।
(घ) भाग ‘ग’ के समान विधि से नीचे से ऊपर घुमाते हुए दस बार करें।
(च) अँगूठा छिपाकर मुट्ठी बंद करें, दोनों हाथों को कंधों के सामने जमीन के समानांतर फैलाएँ, विधि को दस बार भाग क, ख, ग के समान ऊपर से नीचे घुमाकर पूरा करें।
☀ लाभ-
1. शरीर के वायु-विकार ठीक होते हैं।
2. हाथों की नस, नाड़ियों व जोड़ों का दर्द मिटता है।
3. हाथों के सौंदर्य में वृद्धि होती है। भुजाएँ
शक्तिशाली व पुष्ट बनती हैं।
☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀
