रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

ग्रेटर नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की होनहार छात्राओं सताक्षी चौधरी और मिश्का खंडेलवाल ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 14 से 17 अक्टूबर 2024 तक ऋषिकिपुर विद्यापीठ, सोनीपत द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सीबीएसई नेशनल नॉन-टेनिस टूर्नामेंट 2024 के तहत देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विद्यालय की छात्राओं ने ऑल इंडिया ज़ोनल स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिकाओं की टीम ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा 12G की सताक्षी चौधरी और कक्षा 8G की मिश्का खंडेलवाल ने व्यक्तिगत श्रेणी में भी कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा, अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में मिश्का खंडेलवाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-16 बालिकाओं की व्यक्तिगत श्रेणी में सताक्षी चौधरी ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

रायन इंटरनेशनल स्कूल की इन प्रतिभाशाली छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है। छात्राओं के कठिन परिश्रम और समर्पण ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम ऊंचा किया है। विद्यालय प्रशासन ने इन होनहार खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी देखे:-

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन , गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में कार...
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मुस्कान, तमन्ना और मनदीप कौर ने खेलो इंडिया...
वेस्टर्न यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेयान ग्रेटर नोएडा ने ओवरऑल जीत हासिल की
Sports news
सेन्ट जोसेफ स्कूल में 21वीं एएसआईएससी राष्ट्रीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन
AQUATIC CHAMPIONSHIP-2022 WINNER - JAHANVI MITTAL ANOTHER FEATHER IN SCHOOLS CAP
22वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता: पीएसी पश्चिमी जोन जीता मैच, बना चैंपि...
होनहार खिलाड़ियों को विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित
वनस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस एथलेटिक मीट का आयोजन
युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा श्रोत बना अतुल राघव, कड़ी मेहनत के बल पर बने अंतरष्ट्रीय तायक्वोंडो एथल...
मेरठ मंडल चयन हेतु जूनियर बॉक्सिंग ट्रायल सम्पन्न, 10 खिलाड़ी चयनित
Asian Games 2023: भारत ने गोल्ड मेडल के साथ खोला खाता, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्...
कराटे प्लेनेट एकेडमी के नैतिक नागर ने, नेशनल स्कूल गेम्स कराटे में जीता मेडल, क्षेत्रवासियों ने किया...
Martin bags the Tissot Sprint, Bezzecchi grabs pole at the IndianOil Grand Prix of India
Ist एनसीआर ओपन एथलीट चैंपियनशिप 2022 का आयोजन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज रिठौरी बना जिला चैंपियन