बसपा नेता की संपत्ति का केयरटेकर बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा । नोएडा के सेक्टर-52 स्थित एक संपत्ति को बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा की प्रॉपर्टी बताकर उसका प्रबंधक बनकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम हर मोहन सिंह है। इसके पास से पुलिस ने 86 हजार रुपए नगद , सोने की ज्वेलरी, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ठगी के पैसे से आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल कि किस्त जमा कराई थी, तथा कुछ जेवरात खरीदा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रैपिडो बाइक चलाता है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-44 में रहने वाले बीएम शर्मा ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी खरीदने के संबंध में उनकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने खुद को बसपा के राष्ट्रीय नेता की प्रॉपर्टी का प्रबंधक बनाया। उसने कहा कि सेक्टर-52 में नेता की कोठी बिक्री के लिए है। आरोपी ने उसके अलावा कई और प्रॉपर्टी दिखाने का भी वादा किया। तीन अक्तूबर को आरोपी ने फोन किया कि स्टाफ का आदमी कहीं फंसा हुआ है, उसका यूपीआई नहीं चल रहा है। इसलिए वह उन्हें पांच हजार रुपये भेज दें। पीड़ित ने विश्वास करते हुए पांच हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद चार अक्तूबर को फोन आया कि पत्नी की हालत गंभीर है और वह जयपुर के अस्पताल में भर्ती है। उसे पांच लाख रुपये जमा कराने हैं। ढाई लाख रुपये कैश और ढाई लाख रुपये खाते में भेज दो। पीड़ित ने एक दिन बाद उसके परिचित को घर के मंदिर में रखे माता के गल्ले से निकालकर और अन्य माध्यम से पांच लाख रुपये दे दिए। पीड़ित ने कुछ दिन बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया और संपर्क भी तोड़ लिया।

यह भी देखे:-

आज रात 10 से गौतमबुद्ध नगर में लगा नाईट कर्फ्यू, पुलिस को गश्त का आदेश ,पढ़ें पूरी खबर 
आज आयोजित 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में की गई प्रमुख सिफारिशें, बता रहे हैं संजय श्रीवास्तव नौटी
जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर एसएसपी ने किया निरीक्षण
कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने की कार्रवाई की मांग
मोबाईल पार्ट्स चोरी का पर्दाफाश, पूर्व कर्मचारियों ने कराई चोरी , चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में चल रही नशे की फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस का छापा, चार अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
लॉकडाउन उलंघन करने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही
सेक्टर -58 पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लूटेरे, लूट की हुई मोबाईल बरामद
महिलाओं का कपड़ा पहनकर बेचते थे डोडा, बीटा 1 पुलिस ने दबोचा
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यारोपी पति, शक में पत्नी को मौत के घाट उतारा
भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट में देनी होगी ‘अग्निपरीक्षा’
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ग्रेनो में आधुनिक तकनीक का एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर का शुभारम्भ
शादी अनुदान योजना: गरीब ओबीसी परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 20,000 रुपये
समाजसेवी ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट “श्री संतोष शर्मा अवार्ड" से सम्मानित
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल, बिसहड़ा काण्ड के आरोपी के साथ गए थे जेवर
कोरोना अपडेट : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों का आंकडा 300 के पार