बेहोशी की हालत में कार में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, शराब ज्यादा पीने से मौत की आशंका

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी के बाहर एक 34 वर्षीय व्यक्ति कार में बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला, तथा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शक है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने की वजह से हुई है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि हिमालय प्राईड सोसाइटी के बाहर कर में राहुल पुत्र हरिश्चंद्र मिश्रा उम्र 34 वर्ष अपनी कार में बेहोश हालत में है। कार के चारों गेट बंद थे, वहां उनकी पत्नी उन्हें ढूंढते हुए पहुंची। उन्होंने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला तथा उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार वह अत्यधिक शराब पीने के आदि थे। पुलिस को शक है कि शराब के ज्यादा सेवन के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

डांडिया नृत्य में जमकर थिरके सोसायटी निवासी
Yamuna Authority: एयरपोर्ट के पास विकसित होगा हैबिटेट व इंडिया इंटरनेशनल सेंटर
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
G20 Summit: जी20 सम्मेलन के कौन होंगे मेहमान , जानें दिल्ली कितनी है तैयार
राया हेरिटेज सिटी को कई एजेंसियां मिलकर करेगी विकसित
चौकी परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
लीजबैक प्रकरणों पर किसानों की फिर सुनी गई बात: ग्रेटर नोएडा में एसआईटी ने 83 मामलों की की सुनवाई
यूपी में फूड प्रोडक्ट्स करेंगे लोगों की रोजी रोटी का प्रबंध
भट्टा परसौल पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
ग्रेटर नोएडा में लागू होगा आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, तीसरी आंख करेगी निगरानी
श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी बिजली कटौती से लोग हैं परेशान
किसानों का लगातार धरना जारी, 12 सितम्बर को प्राधिकरण पर ताला लगाने की चेतावनी
यमुना प्राधिकरण के भवन नियमावली संशोधन में शासन की लगी मुहर
शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस-प्रशासन की धर्मगुरुओं के साथ बैठक
नन्हक फाउंडेशन के बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से दिखाई पर्यावरण की महत्ता