ग्रेटर नोएडा : इंटरनेशनल बॉक्सर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा : नोएडा। गे्रटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के एवीजे हाइट्स अपार्टमेंट में अज्ञात बदमाशों ने एक इंटरनेशनल बाॅक्सर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाॅक्सर का शव उसके फ्लैट में मिला। बाॅक्सर इन दिनों अल्फा-1 में चल रहे एक जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बाॅक्सर को चार गोली मारी गयी है। एक सर में और तीन शरीर में गोली लगी है।

एसपी देहात सुनिति सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एवीजे हाइट्स अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर एच-606 में जितेंद्र मान (27 वर्ष) रहते थे। जितेंद्र बाॅक्सिंग की जूनियर टीम का नेशनल चैम्यियन रह चुका है साथ ही उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया है। जितेंद्र इन दिनों अल्फा-1 में चल रहे अल्टीमेट फिटनेस एकेडमी में जिम ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जितेंद्र सुबह के समय जिम गया था। जिम से जाने के बाद उसका मोबाइल फोन बंद था। जिम ट्रेनर जितेंद्र के फ्लैट की एक चाॅबी फिटनेस एकेडमी के संचालक प्रीतम टोकस के पास भी थी। जब जितेंद्र के बारे में कुछ पता न चला तो प्रीतम टोकस ने आज दोपहर को फ्लैट पर जाकर अपनी चाॅबी से ताला खोला। तब उन्हें पता चला कि अंदर जितेंद्र मान का शव गोलियों से छलनी पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद बदमाशों ने फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया और जितेंद्र का मोबाइल भी अपने साथ ले गये। उन्होंने बताया कि जितेंद्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया है तथा अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जिसके सहारे बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

महंगी शराब पीने की लत ने महिला को बनाया चोर, पति-पत्नी और सहित तीन गिरफ्तार, एनसीआर के शराब के ठेकों...
नर्सरी संचालक से ट्रांसपोर्ट कंपनी ने की लाखों की ठगी, मामला दर्ज
पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब , नहर में कार पलटने से चार घायल
चोरों ने भाजपा नेता की बकरी चुराई, खोज में जुटी पुलिस
पीड़ित बिल्डर ने लूटा हुआ माल समेत चोर को दबोचा
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 20 लाख रूपये कीमत का गांजा बरामद
डिलीवरी बॉय ने चोरी किया मोबाइल फोन गिरफ्तार
नहीं मिला पैसा तो बौखलाए बदमाश ने किसान को किया घायल 
कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार
यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के घर चोरों ने लाखों पर किया हाथ साफ़
होटल में बुलाकर कथित प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शादी के बाद भी चल रहा था प्रेम प्रसंग !
किशोर के साथ कुकर्म ,पांच के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज
नामी कम्पनी के नाम पर नकली आटे की बिक्री, एक गिरफ्तार
थाना फेज- 3  पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लूटेरे 
दहशत : घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मौत , देखें VIDEO
कहासुनी में दोस्त को मारी गोली