नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद

नोएडा: सेक्टर-24 थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय मोबाइल और पर्स चोर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मेले और बाजारों में रेकी कर टारगेट चुनता था और फिर बड़ी सफाई से चोरी को अंजाम देता था। पकड़े गए आरोपियों से 10 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और एक टैंपो बरामद किया गया है, जो वारदातों में इस्तेमाल होता था।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग खासतौर पर नवरात्र और दशहरा जैसे आयोजनों में सक्रिय हो जाता था। भीड़ का फायदा उठाकर ये बदमाश एक साथ टारगेट को घेर लेते थे। एक व्यक्ति बातचीत में उलझाकर ध्यान भटकाता था, तो दूसरा चोरी को अंजाम देता और सामान तीसरे और चौथे साथी तक पहुंचा दिया जाता था। इस प्रक्रिया में कई लोग इनके शिकार बनते थे।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सोनू उर्फ शानू, मौहम्मद अकरम, शाहिद, अभिषेक, ऋषि और तुषार के रूप में हुई है। इन्हें एच ब्लॉक सेक्टर-22 के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लंबे समय से इस गिरोह पर नज़र रखी हुई थी और आखिरकार इन्हें दबोचने में सफलता पाई।

यह भी देखे:-

मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का निधन, लखनऊ के इतिहास पर किया विशेष काम
शर्मनाक : दो दोस्तों समेत चार ने छात्र के साथ किया कुकर्म , मुकदमा दर्ज
दादरी तहसील में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम
काशीवासियों ने दिखाया धैर्य, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रखा बंद
'पिंजरे' में कैद सीबीआई को करें आजाद, आदेश के दौरान मद्रास हाईकोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ए गेटवे टू एकेडमिक एक्सीलेंस" पर दो दिवसीय सेम...
अभिमन्यु को छल से मारा गया... उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्यों कही यह बात
उत्तर प्रदेश में गैर प्रांत से शराब लेकर आना अथवा उसका उपभोग करना दंडनीय अपराध
यूपी: मैराथन मंथन के बाद आधी रात को बदले गए सात एडीजी, इन जिलों में नए एडीजी की तैनाती
नगर पालिका के सफाईकर्मियों को मिला कोरोना योद्धा का सम्मान
AUTO EXPO 2018 - गाड़ी में ले घर जैसा मजा , क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया EXPANDABLE 'HOME MOTER' लॉन्...
ब्रेकिंग न्यूज़:दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी धरती
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गैंग
खौफ: खूंखार पागल बन्दर के हमले से युवक घायल
थार जीप में मिला दिल्ली से लापता युवक का शव
अर्पित तिवारी बने ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष, बोले- "जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा", जानिए ...